गुरुग्राम के बहुचर्चित टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव मर्डर के बाद एक्टर इनामुल हक ने तीसरी बार सफाई दी है। उन्होंने 53 मिनट का लाइव सेशन किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राधिका के साथ उनका कोई निजी संबंध नहीं था। इनामुल ने मां की कसम खाकर अपने रिश्ते को लेकर सफाई दी। इनामुल हक राधिका मर्डर केस में उनके साथ रिलेशनशिप पर सवाल खड़े होने के बाद चार दिन पहले मीडिया के सामने आए थे। इसके बाद भी सोशल मीडिया पर उनको लेकर सवाल नहीं थमे तो 24 घंटे के भीतर दूसरी बार सफाई दी। गुरुग्राम पुलिस की तरफ से उन्हें इन्वेस्टिगेशन में भी शामिल नहीं किया गया, इसके बावजूद लोग राधिका के साथ उनके रिलेशन को लेकर सवाल उठा रहे हैं। जानें क्या कहा इनामुल हक ने.. उन्होंने कहा कि मैंने कई न्यूज चैनलों को इंटरव्यू दिया, लेकिन फिर भी लोग सवाल कर रहे हैं। इसलिए मैंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर बात रखने का फैसला किया। सोशल मीडिया पर जिस तरह से लोग राधिका यादव की हत्या के बाद हिंदू-मुस्लिम एंगल जोड़कर एक मासूम की छवि खराब कर रहे हैं। इससे मैं काफी परेशान और हैरान हूं। मेरा दिल बहुत दुखता है इनामुल हक ने सबसे अधिक पीड़ा इस बात पर जताई कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि राधिका के पिता ने सही किया। उन्होंने कहा, “यह सुनकर मेरा दिल बहुत दुखता है। जो लड़की अब इस दुनिया में नहीं है, उसके लिए लोग अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राधिका की मौत के बाद से मैं रात को सो नहीं पा रहा, खाना नहीं खा पा रहा हूं। राधिका से मेरे प्रोफेशनल रिलेशन थे उन्होंने दोहराया कि उनके और राधिका के बीच सिर्फ प्रोफेशनल जान-पहचान थी। राधिका से उनकी पहली मुलाकात करीब ढाई साल पहले दिल्ली में एक टेनिस टूर्नामेंट (टेनिस प्रीमियर लीग) के दौरान हुई थी। वह टूर्नामेंट की शूटिंग कर रहे थे और वहीं उनकी टीम को राधिका की कैमरा लुकिंग अच्छी लगी। बाद में राधिका ने एक्टिंग में रुचि जताई तो उन्होंने कहा था कि भविष्य में कोई अवसर आया तो बताऊंगा। यहां जानिए को-एक्टर इनामुल ने शनिवार को क्या कहा था.. 2 साल पहले रिलीज हुआ, राधिका के साथ बनाया
इनामुल ने बताया था कि जिस वीडियो ‘कारवां’ में राधिका और मैंने एक्टिंग की है, वह 2 साल पहले बनाकर रिलीज किया गया था। मगर, हम इसे दोबारा किसी दूसरे कलाकार के साथ फिर से रिलीज करना चाहते थे। मैंने वीडियो के लिए राधिका से संपर्क किया था। राधिका ने अपने पिता को ‘कारवां’ गाना सुनाया और राधिका ने सेट पर मुझे बताया था कि उनके पिता को यह गाना बहुत पसंद आया है। राधिका की मां भी उनके साथ सेट पर आई थीं। राधिका और उनके पिता दीपक यादव के रिश्ते को लेकर किए गए सवाल पर इनामुल ने बताया कि मैं उन्हें (राधिका और दीपक) अच्छी तरह से नहीं जानता। राधिका मेरे लिए बिल्कुल अजनबी थी और अब भी है। मैं उनसे पहली बार दिल्ली में पंजाब टाइगर्स नाम की टेनिस टीम के साथ मिला था। वह मेरे साथी के पास आई और बताया था कि मुझे भी एक्टिंग में दिलचस्पी है। साथी ने ही मुझे बताया था कि राधिका का स्क्रीन लुक बहुत अच्छा है, वह एक्टिंग कर सकती है। राधिका ने नहीं किया था सॉन्ग का प्रचार
इनाम ने कहा, “हमने गाना सामान्य रूप से शूट किया। उसके बाद, मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। राधिका ने इस सॉन्ग का प्रचार भी नहीं किया। मैं राधिका से केवल 2 बार मिला, एक बार टेनिस टीम मीटिंग के दौरान और दूसरी बार शूटिंग के दौरान। वीडियो रिलीज होने के तुरंत बाद राधिका ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें बताया था कि उनके दादाजी का निधन हो गया है। इसलिए, मुझे लगा कि वह इसी वजह से गाने का प्रचार नहीं कर रही है। यहां जानिए को-एक्टर इनामुल ने पहली बार क्या-क्या बताया.. राधिका ने डिलीट कर दिया था अपना अकाउंट
राधिका की हत्या के बाद वायरल वीडियो पर इनाम ने कहा था कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि राधिका ने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया था। उसकी इंटरनेट पर जो फुटेज है, वह सिर्फ मेरे गाने का है। अगर उसका अकाउंट खुला होता और सभी रील्स देख पाते, तो सिर्फ मैं ही खबरों में नहीं होता। इनाम ने बताया कि हम वीडियो के अंतिम परिणाम से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे। मैं उस म्यूजिक वीडियो को हटाकर किसी और जाने-माने एक्टर के साथ इसे फिर से रिलीज करना चाहता था क्योंकि मुझे उसमें अपना लुक पसंद नहीं आया था।
वीडियो को लेकर राधिका के पिता की नाराजगी पर इनाम ने कहा कि मुझे कारवां सॉन्ग के बाद राधिका के किसी भी वीडियो के बनने की जानकारी नहीं है। मुझे लगता है कि वह सोशल मीडिया से कुछ नहीं कमा रही थी। अब राधिका की हत्या की बात सामने आई तो मुझे भी यह देखकर बहुत दुख हुआ। पुलिस ने अभी तक मुझसे इस बारे में कोई संपर्क नहीं किया।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
