हरियाणा के ओलिंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने शादी के बाद पहली बार पत्नी हिमानी मोर के साथ तस्वीरें शेयर कीं। वह तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे थे। करीब 5 दिन पहले यह मुकाबला हुआ था। नीरज ने पहले अपनी अकेले की ही तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, लेकिन बीती रात उन्होंने पत्नी हिमानी की भी फोटो शेयर की। इन फोटो के साथ उन्होंने लिखा- दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेनिस खिलाड़ियों को एक-दूसरे से भिड़ते हुए देखने का मौका मिला। मुझे बुलाने के लिए विंबलडन का धन्यवाद। 16 घंटे में 3 लाख लोगों ने उनकी फोटो को लाइक किया। जबकि 554 लोगों ने कमेंट किया। 1133 लोगों ने फोटो को शेयर किया है। नीरज ने 16 जनवरी को गुपचुप सोनीपत की टेनिस प्लेयर हिमानी मोर से शादी की थी। यह शादी हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक रिजॉर्ट में हुई। नीरज चोपड़ा की पत्नी संग PHOTOS… सोशल मीडिया पर 5 फोटो शेयर कीं
नीरज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5 फोटो शेयर की हैं, जिसमें से तीन में वे खुद व पत्नी संग नजर आ रहे हैं। 2 फोटो विंबलडन कोर्ट के हैं। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होने वाली है। नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम एक दूसरे के खिलाफ सिलेसिया डायमंड लीग 2025 में खेलेंगे। ये मुकाबला 16 अगस्त को पोलैंड में खेला जाएगा। दोहा डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा ने 90.23 मीटर का थ्रो किया था। ऐसा पहली बार हुआ है, जब नीरज ने 90 मीटर या उससे अधिक का थ्रो किया है। सीक्रेट तरीके से हुई थी नीरज चोपड़ा-हिमानी मोर की शादी परिवार को मानने में लगे 2 माह
नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। जब शादी का फैसला लिया तो दोनों परिवारों ने दो महीने सोचकर सहमति दी। नीरज चाहते थे कि शादी देश में ही हो, लेकिन एजेंसी ने कहा कि अगर शादी को पूरी तरह सीक्रेट रखना है तो विदेश में करनी होगी। देश में शादी का खर्च एजेंसी ने करीब 2 करोड़ रुपए रोजाना बताया। आखिरकार परिवार ने खुद ही हिमाचल प्रदेश के सोलन में सूर्य विलास लग्जरी रिसॉर्ट में शादी का प्लान बनाया और पूरी गोपनीयता रखी। मोबाइल पर पाबंदी, CCTV पर टेप, साउथ से बुलाए फोटोग्राफर
शादी की गोपनीयता बनाए रखने के लिए खास इंतजाम किए गए। साउथ से प्रोफेशनल फोटोग्राफर बुलाए गए और शर्त रखी गई कि वे मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करेंगे। चंडीगढ़ के होटल में पहले सभी के मोबाइल जमा कराए गए। रिसॉर्ट में पहुंचने पर स्टाफ के मोबाइल भी जमा करवा लिए गए। इसके अलावा रिसॉर्ट के सभी CCTV कैमरों पर टेप लगाकर उन्हें बंद कर दिया गया ताकि किसी भी एंगल से तस्वीर या वीडियो लीक न हो सके। एक रुपए शगुन लेकर बिना दहेज की शादी, पानीपत में निभाईं रस्में
नीरज ने शादी में सिर्फ एक रुपए शगुन लिया और दहेज प्रथा के खिलाफ मजबूत संदेश दिया। विदाई के बाद हिमानी पानीपत के खंडरा गांव में चोपड़ा आवास आईं, यहां वो करीब 14 घंटे तक रहीं, इस दौरान पारंपरिक रस्में निभाई गईं, यहीं पर अंगूठी ढूंढने जैसी रस्में भी की गईं, लेकिन पड़ोसियों तक को शादी की भनक नहीं लगने दी गई। शादी के बाद नीरज चोपड़ा ने कही थीं 3 अहम बातें…
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
