बिलासपुर – भाजपा युवा मोर्चा पूर्वी मंडल के प्रचार प्रसार प्रभारी सुरजीत कुमार सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भी भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि जहां कई देश पेट्रोल डीजल और गैस जैसी जरूरी चीजों के लिए संघर्ष कर रहे हैं वहीं भारत में केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर आम जनता को बड़ी राहत दी है जिससे लोगों को सीधा फायदा मिला है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की नीतियों के कारण देश में आर्थिक स्थिरता बनी हुई है और हर वर्ग के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर फैसले लिए जा रहे हैं सुरजीत ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य देश को आत्मनिर्भर बनाना और विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है और इसी दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
सुरजीत कुमार सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं बस्तर क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है साथ ही बंद पड़े स्कूलों का संचालन फिर से शुरू किया जा रहा है उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभाव में कमी आना इस बात का संकेत है कि सरकार सही दिशा में काम कर रही है और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
