इन दिनों अगर आप कार लेने का प्लान बना रहे हैं और इसके लिए लोन लेना चाहते हैं तो सबसे पहले आपका ये जानना जरूरी है कि कौन-सा किस ब्याज दर पर लोन दे रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI इस समय 9.10% सालाना ब्याज पर कार लोन दे रहा है। वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज दर 7.90% से शुरू है। हम आपको बता रहे हैं कि देश के प्रमुख बैंक किस ब्याज दर पर कार लोन दे रहे हैं… ज्यादा समय के लिए लोन लेने पर देना होता है ज्यादा ब्याज
जितना हो सके उतनी कम अवधि के लिए लोन लेना चाहिए, लोन को ज्यादा लंबा नहीं खींचना चाहिए। आमतौर पर कार लोन अधिकतम 8 साल के लिए लिया जा सकता है, लेकिन ज्यादा समय, यानी 7 से 8 साल के लिए लोन लेने पर आपको ज्यादा ब्याज दर पर लोन दिया जाता है। ये ब्याज दर कम समय (3 से 4 साल) वाले लोन की ब्याज दर से 0.50% तक ज्यादा हो सकती है। क्रेडिट स्कोर पर भी निर्भर करती है लोन की ब्याज दर
कार लोन की ब्याज दर आपके क्रेडिट स्कोर पर भी निर्भर करती है। यदि क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आसानी से और कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना रहती है। इसके अलावा रेगुलर इनकम सोर्स वालों को भी बैंक आमतौर पर कम ब्याज दर पर लोन दे देते हैं।
लोन लेते समय इन 3 बातों का भी रखें ध्यान 1. प्री क्लोजर पेनल्टी पर ध्यान दें
कार लोन लेते समय आपको यह जांचना चाहिए कि आप जिस बैंक से लोन ले रहे हैं क्या वह प्री-क्लोजर पेनल्टी लेता है। प्री क्लोजिंग का मतलब है कि टेन्योर से पहले ही लोन राशि का पेमेंट करना। पेनल्टी रेट सभी बैंकों के लिए एक जैसे नहीं होते हैं। इसलिए सोच-समझकर ही बैंक का चयन करें। उन बैंकों पर विचार करें जो या तो पेनल्टी नहीं लेते हैं या बहुत कम राशि वसूलते हैं। 2. प्रोसेसिंग फीस चेक करें
लगभग हर बैंक कार लोन एप्लिकेशन को प्रोसेस करने के लिए एक निश्चित राशि लेता है। कभी-कभी ऐसा भी देखा जाता है कि, जहां कुछ बैंक और एजेंसियां कम ब्याज दरों पर कार लोन देते हैं, लेकिन लोन देते समय वे काफी ज्यादा प्रोसेसिंग फीस वसूलते हैं। इसलिए लोन लेन से पहले बैंक से पता करना चाहिए कि वो लोन प्रोसेस करने के लिए कितनी प्रोसेसिंग फीस लेगा। 3. स्पेशल ऑफर्स और स्कीम्स
ज्यादातर बैंक त्योहारी सीजन या साल की एक निश्चित अवधि के दौरान कार लोन पर स्पेशल ऑफर देते हैं। ऐसे ऑफर्स का फायदा उठाना चाहिए। इन ऑफर्स में प्रोसेसिंग शुल्क और प्री-क्लोजर पेनल्टी पर छूट, वाहन पर 100% फंडिंग, कम या 0% ब्याज दर, स्पेशल गिफ्ट वाउचर आदि शामिल हैं। जिन लोगों की क्रेडिट प्रोफाइल अच्छी है, उन्हें बेस्ट डील मिल सकती है।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
