एक्टर रवि किशन की गिनती आज देश के उन एक्टर्स में होती है जिन्होंने बचपन से ही बहुत संघर्ष और गरीबी देखी, लेकिन उसका डटकर सामना कर अपनी मेहनत और कला से घर-घर में पहचान बनाई और करियर में एक बड़ा मुकाम हासिल किया। एक्टिंग को लेकर पिता से पिटाई हुई तो रवि किशन सिर्फ 500 रुपए लेकर मुंबई पहुंच गए। जेब में पैसे नहीं होते थे, तो कई बार वड़ा पाव खाकर और चाय पीकर दिन काटे। हिंदी फिल्मों में काम पाने के लिए दर-दर भटके, लेकिन बड़े मौके नहीं मिले। फिर मां ने सलाह दी कि अपनी भाषा यानी भोजपुरी में फिल्में करो। बस मां की इस सलाह ने रवि किशन की जिंदगी बदल दी और भोजपुरी फिल्मों में आते ही वो बड़े स्टार बन गए। रवि किशन के 56वें जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़े कुछ और किस्से… रवि किशन का असली नाम रविन्द्र किशन शुक्ला है। उनका जन्म 17 जुलाई 1969 को मुंबई (तब बॉम्बे) में हुआ। उनका परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का है। रवि ने अपने बचपन के कुछ दिन मुंबई में गुजारे और फिर स्थिति खराब हुई तो परिवार वापस गांव चला गए। वे पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। घर की आर्थिक हालत कमजोर थी। उनका बचपन मिट्टी के घर में गुजरा और कई बार पूरे परिवार को एक वक्त का खाना भी बड़ी मुश्किल से मिलता था। यहां तक कि एक खिचड़ी में 12 लोग खाते थे। रवि किशन ने कई इंटरव्यू में बताया है कि वो बचपन में मंदिर से चोरी किया करते थे। वह हनुमान जी के मंदिर जाया करते थे। शनिवार को वहां भीड़ ज्यादा होती थी, लोग तिलक पर सिक्के चिपकाते थे। वह चुपके से वहां से एक-दो सिक्के निकाल लेते थे। रवि अपने पिताजी की दूध की दुकान से भी पैसे चुराते थे। एक्टिंग के शौक के चलते पिता ने बहुत पिटाई की रवि किशन को बचपन से एक्टिंग का शौक था। गांव में रामलीला में वो मां सीता का रोल निभाते थे और रोल के लिए साड़ी अपनी मां की पहनते थे। जब एक बार उनके पुजारी पिता ने उन्हें सीता के रोल में देखा तो उन्होंने बेल्ट से बहुत मारा जिससे उनकी चमड़ी छिल गई। जिसके बाद मां ने डरकर 500 रुपए दिए और उनसे कहा कि बेटा भाग जा, नहीं तो आज मारा जाएगा। अपनी जान बचाने के लिए वो घर से भागे और ट्रेन पकड़कर मुंबई पहुंच गए। मुंबई आने के बाद रवि किशन की असली परीक्षा शुरू हुई। फिल्मों में रोल पाने के लिए कई स्टूडियो के चक्कर काटते रहे। फिर उन्हें करीब 17 साल की उम्र में पहली फिल्म ‘पीतांबर’ मिली, जो फ्लॉप हो गई। इसके बाद उन्होंने ‘आग का तूफान’, ‘रानी और महारानी’, ‘जख्मी दिल’, ‘उधार की जिंदगी,’ जैसी फिल्मों में छोटे-मोट रोल किए। बता दें कि शुरुआती दौर में रवि किशन को कास्टिंग काउच का भी ऑफर मिला। एक महिला ने उन्हें रात में कॉफी पीने बुलाया था। जिसको लेकर उन्होंने कहा था- लोग कॉफी दिन में पीते हैं और वहां से निकल गए। उन्होंने साफ कह दिया था कि उन्हें ऐसे फिल्म नहीं चाहिए। फिल्म ‘तेरे नाम’ से रवि किशन को मिली पहचान हिंदी फिल्मों में रवि किशन ने दर्शकों का ध्यान तब खींचा जब वो फिल्म ‘तेरे नाम’ में पंडित रमेश्वर के रोल में नजर आए थे। रवि किशन ने बताया था कि यह फिल्म उन्हें कैसे मिली। एक बार वे नितिन मनमोहन के ऑफिस में डायरेक्टर सतीश कौशिक से मिले। सतीश कौशिक ने कहा था कि उन्हें ऐसा लड़का चाहिए जो पंडित का किरदार निभाए और भूमिका चावला का मंगेतर बने। रवि किशन ने बिना देर किए हामी भर दी। उन्होंने बताया था कि सतीश कौशिक ने बाल कटवाने को कहा तो भी वे तुरंत तैयार हो गए। ‘तेरे नाम’ के लिए रवि किशन को नेशनल अवॉर्ड का नॉमिनेशन मिला था। रवि किशन ने भोजपुरी फिल्मों में आने को लेकर बताया था कि जब उन्हें ‘सैयां हमार’ नाम की भोजपुरी फिल्म ऑफर हुई थी तो शुरुआत में उन्हें लगा कि भोजपुरी फिल्म कौन देखेगा, क्योंकि उस समय भोजपुरी इंडस्ट्री लगभग बंद हो चुकी थी। फिर रवि किशन ने अपनी मां को गांव में फोन किया था और फिल्म को लेकर बात की थी। जिसके बाद मां ने उन्हें सलाह दी थी कि फिल्म कर लो, कोई नहीं देखेगा तो गांव के लोग ही देख लेंगे। मां की बात मानकर उन्होंने फिल्म साइन की और फिल्म बड़ी हिट हुई। भोजपुरी इंडस्ट्री में आते ही रवि किशन की किस्मत बदल गई। ‘सैयां हमार’, ‘बांके बिहारी एमएलए’ जैसी फिल्मों ने उन्हें बड़ा स्टार बना दिया। 2008 में ETV भोजपुरी सिनेमा सम्मान में उन्हें ‘मोस्ट पॉपुलर एक्टर’ का अवॉर्ड मिला। रवि किशन की फिल्म ‘जला देब दुनिया तोहरा प्यार में’ को 2010 में कांस फिल्म फेस्टिवल के इंडिया पवेलियन में दिखाया गया। उनको अमिताभ बच्चन ने ‘भोजपुरी का महानायक’ कहा था। 2008 में रवि किशन ने ‘स्पाइडर मैन 3’ को भोजपुरी में डब किया, जो किसी हॉलीवुड फिल्म का पहला भोजपुरी डब था। साथ ही में वो 2014 में तेलुगु फिल्म ‘रेस गुर्रम’ और 2017 में कन्नड़ फिल्म ‘हेब्बुली’ में नजर आए। एक समय एक्ट्रेस नगमा के साथ रवि किशन के अफेयर की चर्चा थी। हालांकि, रवि किशन ने हमेशा इसको खारिज किया। आप की अदालत में इस सवाल पर रवि किशन ने कहा था कि जब कोई किसी हीरोइन के साथ ज्यादा फिल्में करता है तो लोग सोचते हैं कि कुछ चल रहा होगा। रवि किशन ने इसे इंसानी फितरत बताया था, जैसे लोग अपने पड़ोस में झांकते हैं। उन्होंने साफ किया था कि ऐसा कुछ नहीं था। वे इसलिए बार-बार उन्हीं हीरोइनों के साथ फिल्में करते थे, क्योंकि उनकी फिल्में हिट होती थीं और सबको पता था कि वे शादीशुदा हैं। रवि किशन ने कई इंटरव्यू में यह बात मानी है कि सफलता मिलने के बाद उनको बहुत अंहकार हो गया था। यहां तक कि एक समय वो दूध से नहाते और गुलाब की पंखुड़ियों में सोते थे। उन्हें लगता था कि इससे चर्चा होगी। इसी वजह से अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में उन्हें नहीं लिया गया था। रवि किशन ने एक तेलुगु फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए एक हादसे का सामना किया था। उन्होंने फाइट मास्टर को जीप पलटने की चेतावनी दी, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। जीप पलट गई। कुछ जूनियर फाइटर को बचाते हुए वे खुद जीप के नीचे आ गए। उनका कॉलर बोन और हाथ टूट गया था। घटना के बाद रवि किशन को लगा था कि अब सब खत्म हो गया। तब उनको सुनील शेट्टी ने सलाह दी थी कि पानी में रहकर रिकवरी करो, जिसके बाद वह 40 दिन पानी में रहे और फिर ठीक हो गए। वहीं, साउथ अफ्रीका में संजय दत्त और इमरान खान के साथ पानी के अंदर शूट करते वक्त भी रवि किशन की जान पर बन आई थी। रवि किशन को तैरना नहीं आता था। उनको वेट बांधकर 15-20 फीट नीचे डाला गया। जहां शार्क भी थीं। वे डूबने ही वाले थे, लेकिन किसी तरह ऊपर आकर बच गए थे। रवि किशन और मनोज तिवारी आज दोनों एक ही पार्टी यानी BJP के सांसद हैं। हालांकि, एक समय दोनों के बीच बहुत कॉम्पिटिशन था। मनोज तिवारी से उनकी 13 साल तक प्रतिद्वंद्विता रही। दोनों एक मंच पर नहीं जाते थे। पता चलता था कि मनोज आ रहे हैं तो रवि किशन वहां से निकल जाते थे। रवि किशन और उनकी पत्नी की लव स्टोरी
रवि किशन की प्रेम कहानी कॉलेज के दिनों से शुरू हुई थी। उनकी पत्नी से मुलाकात बांद्रा के बस स्टॉप पर हुई थी, जब दोनों कॉलेज जा रहे थे। पहली बार उनकी पत्नी ने ही बात की थी और उन्हें बेहद सीधा-सादा लड़का समझ लिया था। हालांकि, रवि किशन ने माना कि वे असल में काफी शरारती और रोमांटिक थे। फिर परिवार की सहमति से दोनों की शादी हुई। रवि किशन ने 10 दिसंबर 1993 को प्रीति शुक्ला से शादी की थी। उनके चार बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा और तीन बेटियां शामिल हैं। रवि किशन की बड़ी बेटी तनिष्का बिजनेस मैनेजर हैं, दूसरी बेटी रीवा एक्ट्रेस हैं और तीसरी बेटी इशिता शुक्ला NCC कैडेट रहीं और जून 2023 में सेना में शामिल हुईं। रवि किशन को अपनी बेटी को अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के लिए कर्ज लेना पड़ा था। अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, रवि किशन ने बताया था कि बेटी के जन्म के समय उनके हालात इतने खराब थे कि अस्पताल से घर लाने के लिए भी उनके पास पैसे नहीं थे। मजबूरी में उन्होंने ब्याज पर कर्ज लिया और पत्नी व बेटी को अस्पताल से डिस्चार्ज कराया। मां के लिए साड़ी खरीदने के लिए रवि किशन ने बेचा था अखबार दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में रवि किशन ने बताया था कि जब वह 13 साल के थे, तभी उन्होंने ठान लिया था कि इस बार अपने जन्मदिन पर मां को कुछ खास तोहफा देंगे। उन्होंने इसके लिए अखबार बेचने का काम शुरू किया था, जिससे उन्हें 25 रुपए मिलते थे और यह बात घरवालों को पता नहीं थी। बता दें कि तीन महीने में उन्होंने साड़ी खरीदने के लिए 75 रुपए इकट्ठे किए, लेकिन जब वे साड़ी लेकर घर पहुंचे और मां को दी, तो मां ने उन्हें जोर से थप्पड़ मार दिया। रवि किशन ने बताया था कि मां को लगा था कि साड़ी के लिए पैसे चुराए गए हैं। हालांकि, जब उन्होंने अखबार बेचने की बात बताई, तो मां ने उन्हें रोते हुए गले लगा लिया था। खेत छुड़वाने के लिए चाहिए थे पैसे, प्रोड्यूसर ने किया था अपमानित
रवि किशन ने दूरदर्शन के एक कार्यक्रम में अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा था कि एक वक्त ऐसा आया जब उनके पास पैसे नहीं थे। गांव से पिता का फोन आया कि खेत गिरवी है, उसे छुड़वाना है। उन्होंने 80 हजार में एक फिल्म साइन की, लेकिन प्रोड्यूसर ने सिर्फ 7-8 हजार रुपए दिए। डबिंग के समय भी प्रोड्यूसर ने रवि किशन को पैसे देने का वादा किया, मगर जब वो पैसे मांगने गए तो उसने अपमानित कर कहा – बहुत बड़ी बात है कि तुम्हें फिल्म में लिया है। पैसे मांगे तो रोल काट देंगे। रवि किशन ने बताया था कि पैसे नहीं मिले और फिल्म भी फ्लॉप हो गई। 43 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं रवि किशन 2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक, रवि किशन की कुल संपत्ति लगभग 43 करोड़ रुपए है। रवि किशन की अचल संपत्तियां करीब 27 करोड़ रुपए की हैं, जिनमें मुंबई और पुणे के फ्लैट, गोरखपुर का बंगला और गांव का पुश्तैनी घर शामिल है। रवि किशन की चल संपत्तियों का मूल्य 15 करोड़ रुपए से अधिक है। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं, जिसमें टोयोटा इनोवा, फॉर्च्यूनर, मर्सिडीज, BMW और जगुआर शामिल हैं। अब रवि किशन जल्द ही अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह पहली बार पर्दे पर सरदार के रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को रिलीज होगी।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
