लॉर्ड्स स्टेडियम में 5 दिन चले रोमांचक टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 22 रन के करीबी अंतर से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने 5 टेस्ट की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। 5वें दिन रवींद्र जडेजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 रन बनाने के साथ 600 विकेट लेने का रिकॉर्ड बना लिया। नीतीश कुमार रेड्डी लंच सेशन से ठीक पहले आउट हो गए। जडेजा और ब्रायडन कार्स में बहस हुई। वहीं जोफ्रा आर्चर ने वॉशिंगटन सुंदर का बेहतरीन कैच पकड़ा। मोहम्मद सिराज ने शोएब बशीर की गेंद को डिफेंड किया, गेंद उनके बैट पर भी लगी, लेकिन क्रीज पर टप्पा खाकर स्टंप्स से टकरा गई। लॉर्ड्स टेस्ट के रिकॉर्ड्स… 1. जडेजा ने इंग्लैंड में लगातार चौथी फिफ्टी लगाई
रवींद्र जडेजा लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में 61 रन बनाकर नॉटआउट रहे। उन्होंने टेस्ट सीरीज में लगातार चौथी फिफ्टी लगाई। जडेजा ने पहली पारी में 72 रन बनाए थे। उन्होंने दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में भी फिफ्टी लगाई थी। जडेजा इंग्लैंड में लगातार 4 फिफ्टी लगाने वाले भारत के तीसरे ही टेस्ट प्लेयर बने। उनसे पहले ऋषभ पंत और सौरव गांगुली ही ऐसा कर सके। 2. 72 साल बाद भारतीय ने लॉर्ड्स टेस्ट में 2 फिफ्टी लगाईं
रवींद्र जडेजा लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में फिफ्टी लगाने वाले दूसरे ही भारतीय बने। उनसे पहले 1952 में वीनू मांकड ने पहली पारी में 72 और दूसरी पारी में 184 रन बनाए थे। इन 2 के अलावा कोई भी भारतीय लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में 50 प्लस स्कोर नहीं बना सका। 3. जडेजा के 7000 इंटरनेशनल रन पूरे
रवींद्र जडेजा 61 रन बनाकर दूसरी पारी में नॉटआउट रहे। इसी के साथ उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 7 हजार रन पूरे कर लिए। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 611 विकेट भी हैं। जडेजा 600 विकेट के लेने के साथ 7 हजार रन बनाने वाले भारत के दूसरे ही प्लेयर बने। उनसे पहले पूर्व कप्तान कपिल देव ही ऐसा कर सके। कपिल के नाम 687 विकेट और 9031 रन हैं। टॉप मोमेंट्स… 1. DRS के कारण आउट हुए राहुल
भारत के ओपनर केएल राहुल रिव्यू के कारण आउट हुए। 24वें ओवर की पांचवीं बॉल बेन स्टोक्स ने गुड लेंथ पर इन स्विंगर फेंकी। गेंद राहुल के पैड्स पर लगी, इंग्लैंड ने LBW की अपली की, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट का इशारा दे दिया। कप्तान स्टोक्स ने रिव्यू लिया, रिप्ले में नजर आया कि बॉल स्टंप्स को लग रही है। अंपायर ने अपना फैसला बदला और राहुल को 39 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा। उन्होंने पहली पारी में शतक लगाया था। 2. आर्चर ने सुंदर का बेहतरीन कैच पकड़ा
वॉशिंगटन सुंदर ने 25वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर का एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ा। ओवर की चौथी बॉल उन्होंने फुलर लेंथ फेंकी। सुंदर फ्लिक करने गए, लेकिन गेंद आर्चर के दाएं हाथ की ओर ही खड़ी हो गई। आर्चर दौड़े और डाइव लगा दी। उन्होंने एक हाथ से ही कैच भी पकड़ लिया। सुंदर खाता भी नहीं खोल सके। आर्चर ने सुंदर के विकेट से पहले ऋषभ पंत को बोल्ड भी किया था। 3. जडेजा और कार्स में बहस हुई
रन लेने के दौरान रवींद्र जडेजा और ब्रायडन कार्स में बहस हो गई। कार्स ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ बॉल फेंकी। जडेजा ने डीप बैकवर्ड पॉइंट की ओर शॉट खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़े। रास्ते में वे कार्स से टकरा गए, जिन्होंने उन्हें पकड़ने की भी कोशिश की। इसके बावजूद जडेजा ने 2 रन पूरे कर लिए। रन पूरा करने के बाद जडेजा कार्स को गुस्से में कुछ कहते नजर आए। इस पर कार्स ने भी पलटवार किया। दोनों में बहस इतनी बढ़ गई कि अंपायर और इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स को बीच बचाव के लिए आना पड़ा। 4. लंच से ठीक पहले आउट हुए रेड्डी
भारत के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी पहले सेशन के आखिरी ओवर में कॉट बिहाइंड हो गए। 40वें ओवर की तीसरी बॉल क्रिस वोक्स ने गुड लेंथ पर आउट स्विंगर फेंकी। रेड्डी डिफेंड करने गए, लेकिन कॉट बिहाइंड हो गए। रेड्डी 13 रन बनाकर आउट हुए। 5. DRS के कारण बचे जडेजा
48वें ओवर में रवींद्र जडेजा DRS लेने के कारण बच गए। ओवर की चौथी बॉल क्रिस वोक्स ने गुड लेंथ पर इन स्विंगर फेंकी। गेंद जडेजा के पैड्स पर लगी, इंग्लैंड ने LBW की अपील की और अंपायर ने आउट का फैसला दे दिया। जडेजा ने रिव्यू लिया, रिप्ले में नजर आया कि बॉल का इम्पैक्ट ऑफ स्टंप के बाहर हुआ है। इस कारण वे नॉटआउट रहे। अंपायर ने अपना फैसला बदला। जडेजा ने अगली ही गेंद पर आगे निकलकर छक्का लगा दिया। 6. बैट पर गेंद लगने के बाद भी बोल्ड हुए सिराज
भारत से नंबर-11 पर बैटिंग करने उतरे मोहम्मद सिराज अजीब तरीके से आउट हुए। 75वें ओवर की पांचवीं बॉल शोएब बशीर ने गुड लेंथ पर फेंकी। सिराज ने बैकफुट पर डिफेंस किया। गेंद उनके बैट से लगी, लेकिन पिच पर टप्पा खाकर स्टंप्स से टकरा गई। सिराज 4 रन बनाकर बोल्ड हुए और भारत ने अपना 10वां विकेट और मैच गंवा दिया। सिराज के सामने रवींद्र जडेजा 61 रन के स्कोर पर नॉटआउट रह गए। उन्होंने जसप्रीत बुमराह और सिराज के साथ मिलकर 58 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
