खंडवा में एक भाजपा नेता ने नायब तहसीलदार पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस थाने से लेकर कलेक्टर-एसपी से की हैं। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि सांसद-विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष ने संबंधित अफसर पर कार्रवाई करने के लिए कलेक्टर से बात की। हालांकि, अफसर का कहना है कि थप्पड़ मारने के आरोप निराधार है। जमीन विवाद के दौरान झूमाझटकी हो गई थी। घटना मांधाता विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुर्जरखेड़ी की है। भाजपा नेता बालकराम मंडलोई (जिला उपाध्यक्ष, पिछड़ा मोर्चा) का आरोप है कि, 18 जुलाई शुक्रवार के दिन वे अपने खेत से घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक खेत पर राजस्व विभाग के अधिकारी कब्जा दिलाने की कार्रवाई कर रहे थे। उन्होंने बताया कि, आरआई मेरे परिचित थे इसलिए उन्होंने मुझे रोक लिया और कहने लगे कि उस किसान को समझा दो कि जमीन का कब्जा दूसरे किसान को दें दे। इसी बीच नायब तहसीलदार नरेंद्र मुवेल आए और उन्होंने मुझे थप्पड़ मार दिया। जबकि पूरे मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं था। मेरी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ है, दर्द होने लगा
भाजपा नेता बालकराम मंडलोई ने बताया कि, कुछ दिन पहले ही मेरी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ है। शुक्रवार के दिन मैं खेत पर मजदूरों को खाना देने गया था। जाते वक्त देखा कि धर्मेंद्र पिता भाईराम भील के खेत के पास पटवारी, कोटवार और आरआई खड़े थे। आरआई ने मुझे रोका और पूछा कि- बालकराम जी अब आपकी तबीयत कैसी हैं। मैंने कहा कि मैं ठीक हूं। खेत पर खाना देकर आता हूं। मैं खेत पर खाना देकर लौट रहा था, उस दौरान भी आरआई ने मुझे रोक लिया और कहा कि थोड़ा सहयोग कीजिए। किसान को समझा लो, उससे कहो कि समझौता कर लें। मैंने इस झमेले में पड़ने से मना कर दिया। तभी आरआई ने कहा कि ये लोग तुम्हारे गांव के है, तुम्हारी सुन लो। जरा समझा दो। तभी मैं भाईराम के पास बात करने गया और इतने देर में नायब तहसीलदार आए और मुझे थप्पड़ मार दिया। मुझे जबरन ही मारा, जबकि मेरा कोई वास्ता नहीं था। मामले में कलेक्टर-एसपी से शिकायत की है। नायब तहसीलदार बोले- दबाव बनाने के लिए आरोप लगा रहे
नायब तहसीलदार नरेंद्र मुवेल ने कहा कि, कोर्ट के आदेश के बाद हम लोग मौके पर जाकर एक किसान से दूसरे किसान को जमीन का कब्जा दिला रहे थे। कार्रवाई के दौरान जिस पार्टी से कब्जा लेना था, वो विवाद करने लग गए। किसान ने अपने हाथ में कीटनाशक दवा ले ली और कहा कि मैं दवा पीकर मर जाऊंगा। इतने में एक नेता आए और उस किसान को उकसाने लगे कि तू दवा पी ले, तहसीलदार को जेल हो जाएगी और तेरा केस खत्म हो जाएगा। लोग बार-बार किसान को उकसा रहे थे। हमने किसान के हाथ से दवा की बोतल छुड़ाने का प्रयास किया, इसी दौरान झूमाझटकी हाे गई। अब मुझ पर दबाव बनाने और कार्रवाई रुकवाने के लिए इस तरह के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। यदि ऐसे आरोप लगेंगे और शिकायतें होगी तो प्रशासन कैसे काम करेगा। हमारा तो मनोबल गिरा दिया हैं। खंडवा एसपी ने मामले की जांच एसडीओपी को सौंपी
इधर, शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए एसपी मनोज कुमार राय ने एसडीओपी मूंदी को निर्देश दिए हैं कि इस शिकायत पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई करें।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
