बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया… जहां कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दिखाई…
कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का इतिहास त्याग और समर्पण से भरा हुआ है, इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे… कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता भी शामिल हुए…
सुरजीत कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है… उन्होंने स्थापना दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया…
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया और भाजपा को और सशक्त बनाने की बात कही…
