दिल्ली के उत्तम नगर में 36 साल के करन देव की संदिग्ध मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। शुरुआत में इसे करंट लगने से हुई मौत बताया गया था, लेकिन अब सामने आया है कि उसकी पत्नी सुष्मिता और उसका प्रेमी राहुल (जो करन का चचेरा भाई भी है) ने मिलकर उसकी हत्या की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की इंस्टाग्राम चैट से खुलासा हुआ है कि दोनों ने करन की बेहोशी की हालत में करंट देकर हत्या की थी। हालांकि, घर वालों को हादसे में करंट लगने की बात कही थी। 16 जुलाई को मृतक के भाई कुनाल की शिकायत और सबूतों के आधार पर सुष्मिता और राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है। पूरी घटना को विस्तार से समझें…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *