दुनिया के सबसे उम्रदराज एथलीट और ‘टर्बन टॉरनेडो’ के नाम से मशहूर फौजा सिंह का सोमवार रात 114 साल की उम्र में निधन हो गया। जालंधर में सैर करने के दौरान उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां रात को उन्होंने अंतिम सांस ली। फौजा सिंह को टक्कर मारने वाली फॉर्च्यूनर गाड़ी की पहचान हो चुकी है। गाड़ी का नंबर PB 20 C 7100 है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से बरामद गाड़ी की हेडलाइट के टूटे हुए टुकड़ों से अहम सुराग मिले हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गाड़ी की पहचान की और अब अलग-अलग टीमें आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। फौजा सिंह ब्यास पिंड में अपने बेटे के साथ रहते थे। बेटे-बेटियों और अन्य रिश्तेदारों के विदेश से लौटने पर 3 दिन बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 2012 के लंदन ओलिंपिक में मशालवाहक भी रहे फौजा सिंह ने 80 साल की उम्र में दौड़ना शुरू किया था। 2012 के लंदन ओलिंपिक में वह मशालवाहक भी रहे। सीसीटीवी में आखिरी बार फौजा सिंह 3:07 बजे अपने घर से बाहर निकलते हुए नजर आए। शाम करीब साढ़े चार बजे पंजाब सरकार की ओर से होशियारपुर लोकसभा सीट से सांसद राज कुमार चब्बेवाल और अन्य आम आदमी पार्टी के नेता फौजा सिंह के परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए पहुंचे। इस दौरान जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क भी मौके पर मौजूद थे। सांसद चब्बेवाल ने परिवार को सांत्वना दी और मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया। PM ने X पर लिखा- ‘फौजा सिंह जी एक असाधारण व्यक्तित्व थे, जिन्होंने फिटनेस जैसे एक बेहद महत्वपूर्ण विषय पर भारत के युवाओं को प्रेरित करने के अपने अनोखे अंदाज और जीवनशैली से मिसाल कायम की। वे अद्भुत संकल्पशक्ति वाले एक महान खिलाड़ी थे।’ पंजाब विधानसभा में मंगलवार को फौजा सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। एक कार्यक्रम में फौजा सिंह ने कहा था- पिंड (गांव) मेरे लिए सबकुछ है। मैं यहीं पैदा हुआ, यहीं पला-बढ़ा। इसे कैसे छोड़ दूं? पिछले साल कनाडा गया था। वहां बीमार हो गया तो डर गया कि कहीं वापस ही ना जा पाऊं। मेरा सपना है- ‘मरां तां अपणे देश विच मरां, अपणे पिंड विच मरां। 3 बजे घर से निकले थे
फौजा सिंह के छोटे बेटे हरविंदर सिंह ने बताया कि वह सोमवार को 3 बजे खाना खाने के बाद सैर करने के लिए घर से निकले थे। उस समय मैं घर पर नहीं था। जब वह हाईवे पर पहुंचे तो एक अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उन्हें सिर, छाती और पसलियों पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ICU में शिफ्ट करने के बाद हालत बिगड़ी
बेटे ने बताया कि शुरुआत में उनकी हालत में कुछ सुधार भी दिखाई दिया और उन्होंने खुद सिर के नीचे हाथ रखा हुआ था, लेकिन जब उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया, तब उनकी सांसें उखड़ने लगीं। शाम करीब 6 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पास इंग्लैंड की नागरिकता थी। कोरोना के बाद वह विदेश बहुत कम जाते थे। वह जालंधर में हरविंदर सिंह और बहू के साथ रहते थे। उनके दूसरे बेटे और बेटी यूके और कनाडा में रहते हैं। SSP बोले- संदिग्ध गाड़ियों लिस्ट आउट की गईं एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा- फिलहाल हमने सीसीटीवी चेक करने का दायरा बढ़ा दिया है, क्योंकि क्राइम सीन पर कोई सीसीटीवी नहीं लगा हुआ था। एक एसपी रैंक के अधिकारी की सुपरविजन में टीम जांच के लिए लगा दी गई है। जल्द मामले को ट्रेस कर लिया जाएगा। गाड़ी के जो हिस्से मिले हैं, उसके आधार पर फिलहाल गाड़ी की पहचान नहीं हो पाई है। मगर हाईवे पर चलने वाली कुछ गाड़ियों को हमने लिस्ट आउट किया है, जिसके आधार पर जल्द वाहन को ट्रेस कर लिया जाएगा। टर्बन टॉरनेडो के नाम से मशहूर फौजा सिंह के बारे में जानें… जालंधर प्रशासन ने कहा- फौजा सिंह नशा मुक्त रंगला पंजाब मार्च में साथ चले
फौजा सिंह की मौत पर जालंधर प्रशासन ने सरकार की तरफ से दुख जताया। उन्होंने कहा कि, “महान मैराथन धावक और दृढ़ संकल्प तथा उम्मीद के प्रतीक सरदार फौजा सिंह के निधन से हम गहरे शोक में हैं। दिसंबर 2024 में उनके पैतृक गांव ब्यास से शुरू हुए दो दिवसीय ‘नशा मुक्त रंगला पंजाब’ मार्च के दौरान उनके साथ चलने का हमें भी सौभाग्य मिला। उस समय भी उनकी उपस्थिति ने पूरे अभियान में अभूतपूर्व ऊर्जा और जोश भर दिया था।” जालंधर जिला प्रशासन की ओर से हम उनके परिवार और दुनिया भर में मौजूद उनके प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान हो।” अब पढ़ें, दिग्गज एथलीट फौजा सिंह को किन-किन नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
