लॉस एंजिलिस ओलिंपिक गेम्स में क्रिकेट के मुकाबले 12 जुलाई 2028 से शुरू होंगे। जबकि 20 और 29 जुलाई को मेडल मैच खेले जाएंगे। LA ओलिंपिक की वेबसाइट पर इसका शेड्यूल अपलोड कर दिया गया है। सभी मैच टी-20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। इसके अनुसार, सभी मुकाबले पोंमोना शहर के फेयर ग्राउंड्स स्टेडियम में खेले जाएंगे। लॉस एंजिलिस से लगभग 50 किमी दूर इस जगह पर एक अस्थायी स्टेडियम बनाया जाएगा। भारतीय समय के अनुसार, दिन का पहला मैच रात 9:30 बजे से शुरू होगा, जबकि दूसरा मैच अगले दिन सुबह 7:00 बजे से शुरू होगा। टूर्नामेंट में ज्यादातर डबल हेडर यानी एक दिन में दो मैच होंगे। 14 और 21 जुलाई को कोई मैच नहीं होगा। इस टूर्नामेंट में महिला और पुरुष की 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें कुल 180 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। हर टीम में 15 खिलाड़ी चुने जाएंगे। लॉस एंजिलिस की मेयर करेन बास ने एक स्टेटमेंट में कहा- जब दुनिया इन खेलों के लिए यहां आएगी, तो हम सभी के लिए खेलों की मेजबानी करते हुए हर इलाके को उजागर करेंगे। हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे कि हम एक यादगार विरासत छोड़े। क्वालिफिकेशन प्रोसेस नहीं बताया, मेजबान USA का खेलना तय
अब तक 2028 ओलिंपिक के लिए क्वालिफिकेशन प्रोसेस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में अमेरिका का खेलना तय माना जा रहा है, क्योंकि USA को होस्ट होने के नाते मौका मिलेगा। इसका मतलब होगा कि अमेरिका के अलावा पांच और टीमें हिस्सा ले सकेंगी और उन्हें क्वालिफिकेशन प्रोसेस से गुजरना होगा। USA ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप होस्ट किया था
यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA) ने पिछले टी-20 वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी की थी। ये मुकाबले न्यूयॉर्क, फ्लोरिडा और डलास में खेले गए थे। टूर्नामेंट का पहला मैच यहीं खेला जाएगा था। इतना ही नहीं, भारत और पाकिस्तान हाईवोल्टेज मैच की मेजबानी न्यूयॉर्क ने की थी। ओलिंपिक में 128 साल बाद वापसी कर रहा क्रिकेट
क्रिकेट ओलिंपिक गेम्स में 128 साल बाद वापसी कर रहा है। 1900 में यह खेल पहली बार ओलिंपिक में शामिल किया गया था। तब ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस की टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था। ग्रेट ब्रिटेन ने गोल्ड और फ्रांस ने सिल्वर मेडल जीता था। दोनों टीमों के बीच केवल एक ही मैच खेला गया था और इसी मैच को फाइनल घोषित कर दिया गया था। कॉमनवेल्थ गेम्स में 2, एशियाड में 3 बार
क्रिकेट को कॉमनवेल्थ गेम्स में भी 2 बार 1998 और 2022 में शामिल किया गया। वहीं एशियन गेम्स में 2010, 2014 और 2023 में तीन बार क्रिकेट को जगह मिली। 2023 एशियन गेम्स में भारत ने मेंस और विमेंस दोनों कैटेगरी में अपनी टीमें भेजीं और दोनों में गोल्ड मेडल जीता।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
