इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में 8 साल बाद लेफ्ट आर्म स्पिनर लियम डॉसन की वापसी हुई है। डॉसन तीसरे टेस्ट में चोटिल हुए ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की जगह लेंगे। बशीर को लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान रवींद्र जडेजा के एक शॉट पर फील्डिंग करते हुए चोट लग गई थी। वह एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के बचे हुए दो मैच से बाहर हो गए हैं। 8 साल बाद लियम डॉसन की टेस्ट में वापसी
लियम डॉसन की 8 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार जुलाई 2017 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट खेला था। 35 साल के डॉसन ने केवल 3 टेस्ट खेले हैं, लेकिन हाल के सालों में हैम्पशायर के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2023 और 2024 में प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता। वहीं, हालिया काउंटी चैंपियनशिप में उन्होंने 9 मैचों में 21 विकेट लिए, जिनका औसत 40.04 रहा। विटैलिटी ब्लास्ट में भी उन्होंने 10 मैचों में 11 विकेट हासिल किए। नेशनल सिलेक्टर ल्यूक राइट ने कहा कि लियम डॉसन ने अपनी जगह बनाई है। काउंटी चैंपियनशिप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और वह हैम्पशायर के लिए लगातार अच्छा खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में भी इंग्लैंड की टीम में हुई थी वापसी
डॉसन ने इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेला है। पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में उन्होंने वापसी की थी, जहां उन्होंने तीन मैचों में 5 विकेट लिए, जो सीरीज में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा थे। बशीर की उंगली में फ्रेक्चर
लॉर्डस में खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान बशीर के बाएं हाथ की छोटी उंगली में फ्रैक्चर हो गया। इस हफ्ते उनकी उंगली की सर्जरी होगी। दरअसल भारत की पहली पारी में रविंद्र जडेजा गेंदबाजी करते समय बशीर की उंगली में चोट लग गई। जडेजा की स्ट्रेट ड्राइव को पकड़ने की कोशिश करते समय उनके बाएं हाथ की उंगली फ्रैक्चर हो गई। फिर दूसरी पारी में अधिकांश समय वह ग्राउंड से बाहर रहे। आखिरी दिन उन्होंने केवल 5.5 ओवर ही गेंदबाजी की और मोहम्मद सिराज का विकेट लेकर लॉर्ड्स टेस्ट को इंग्लैंड के नाम कर दिया। इंग्लैंड की चौथे टेस्ट के लिए टीम:
बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, लियम डॉसन, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स। _______________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 2028 ओलिंपिक में 12 जुलाई से शुरू होंगे क्रिकेट मैच:20 और 29 को मेडल मैच, लॉस एंजिल्स में अस्थायी स्टेडियम बनाया जाएगा 2028 के लॉस एंजिल्स ओलिंपिक गेम्स में क्रिकेट के मुकाबले 12 जुलाई से शुरू होंगे। जबकि, 20 और 29 जुलाई को मेडल मैच खेले जाएंगे। टी-20 टूर्नामेंट में ज्यादातर डबल हेडर मैच होंगे। 14 और 21 जुलाई को कोई मैच नहीं होगा। सभी मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे और शाम 6.30 बजे शुरू होंगे। पूरी खबर
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
