बड़वानी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत काजल माता को आजादी के 78 साल बाद पहली बार पक्की सड़क मिलने जा रही है। गांव के सरपंच नकुल पटेल ने बताया कि ग्रामीण वर्षों से इस सड़क की मांग कर रहे थे। बरसात में कीचड़, गर्मियों में धूल और बीमारियों के दौरान मरीजों को खाट पर अस्पताल तक ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों की सबसे बड़ी पीड़ा थी। 7 किलोमीटर सड़क को मिली मंजूरी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल की पहल पर काजल माता से ओटला बयड़ियां तक लगभग 7 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने की स्वीकृति और अनुमति मिल गई है। यह सूचना मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। मिठाई खिलाकर जताया आभार सड़क स्वीकृति की खबर जब ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने बड़वानी पहुंचकर प्रेमसिंह पटेल का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर धन्यवाद जताया। ग्रामीणों ने बताया कि अब न केवल आने-जाने में राहत मिलेगी बल्कि सरकारी योजनाएं, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भी गांव तक पहुंच सकेंगी। 8 से 10 गांवों को मिलेगा लाभ इस सड़क से आसपास के 8 से 10 गांवों को भी संपर्क सुविधा मिलेगी, जिससे पूरा क्षेत्र लाभान्वित होगा। अब तक सड़क न होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ गांव तक नहीं पहुंच पा रहा था। नेताओं की पहल से बदली तस्वीर प्रेमसिंह पटेल ने बताया कि उन्होंने इस सड़क की आवश्यकता को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव से चर्चा की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इस सड़क को मंजूरी प्रदान की। जल्द ही काम शुरू होगा और गांव को पक्की सड़क की सौगात मिलेगी।
78 साल बाद काजलमाता गांव को मिलेगी पक्की सड़क:8-10 गांवों को जोड़ेगी नई सड़क, ग्रामीणों ने किया पूर्व मंत्री का सम्मान
15
You can share this post!
