मैहर में एक एम्बुलेंस के अंदर गुटखा, तंबाकू, सिगरेट और बीड़ी के पैकेट सजाकर रखने का वीडियो सामने आया है। वीडियो शुक्रवार शाम को कुछ युवकों ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था, जो वायरल हो गया। चालक ने दी सफाई: ‘बच्चों ने खेल-खेल में टांगा सामान’ जिस एम्बुलेंस का वीडियो सामने आया है, वह चालक मोना श्रीवास्तव के पास थी। उसने बताया कि वह अपने घर के लिए किराना सामग्री ला रहे थे। बच्चों ने खेल-खेल में यह सामान एम्बुलेंस में टांग दिया, जिसे देखकर किसी ने वीडियो बना लिया और गलत समझ कर वायरल कर दिया। स्थानीय नागरिकों और संगठनों की प्रतिक्रिया स्थानीय सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने इस घटना की आलोचना की है। उनका कहना है कि एम्बुलेंस मरीजों की सेवा के लिए होती है, न कि व्यापार के लिए। इस तरह का कृत्य न केवल कानूनन गलत है, बल्कि मानवता के खिलाफ भी है। स्थानीय निवासी गुड्डन सिंह ने बताया कि नगर पालिका ने तीन दिन पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी, जिसके बाद इलाके में ध्रूमपान सामग्री की दुकानें बंद हो गई थीं। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से एम्बुलेंस का उपयोग गुपचुप बिक्री के लिए किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग सख्त, जांच की बात सिविल सर्जन डॉ. आरएन पांडे ने इस कृत्य को निंदनीय बताते हुए कहा है कि मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह गोरखधंधा काफी समय से चल रहा था, लेकिन अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज किया।
मैहर में एम्बुलेंस बनी गुटखा-तंबाकू और सिगरेट की दुकान:ड्राइवर बोला- बच्चों ने खेलते समय टांगा, सिविल सर्जन बोले- जांच के बाद कार्रवाई तय
10
You can share this post!
