स्वच्छता में लगातार 7 बार और सुपर लीग में भी इंदौर अ‌व्वल रहा है। कुल 8 बार देश में परचम लहराने वाले शहर में 2 दिनों से जश्न का माहौल है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मेयर पुष्यमित्र भार्गव, निगम कमिश्नर शिवम वर्मा सहित सभी जनप्रतिनिधि-अधिकारी इसके लिए आमजन की सहभागिता का परिणाम मान ही रहे हैं। इससे ज्यादा सराहना सफाई मित्रों की भी हो रही है जो दिन-रात इंदौर की सफाई में जुटे रहते हैं। इंदौर के सफाई मित्रों के जज्बे के किस्से नए नहीं हैं लेकिन शुक्रवार को राजवाड़ा पर आयोजित सम्मान समारोह में जश्न के दौरान उनका फिर अलग ही जज्बा देखने को मिला। कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे शुरू होना था जिसकी तैयारियां हो चुकी थी। दूसरी ओर मेयर पुष्यमित्र भार्गव, निगम कमिश्नर शिवम वर्मा कुछ देर बाद एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां स्वागत सत्कार का दौर चला। फिर मेयर जुलूस के रूप में वहां से रवाना हुए। इधर, राजवाड़ा पर भी उनकी स्वागत की तैयारियां थी। इस दौरान जुलूस पास आने पर आतिशबाजी शुरू हो गई। इसके अलावा फटाखे फोड़े गए जिससे काफी कचरा होने लगा। इस दौरान कई लड़े भी फोड़ी गई जिससे भी कचरा हुआ। तुरंत सफाई मित्रों ने समेटा कचरा
खास बात यह कि इसके लिए भी महिला मित्रों की टीम वहां मौजूद थी। इन महिला सफाई मित्रों ने हाथों-हाथ सफाई कर कचरा समेटना शुरू किया। यह देख वहां मौजूद लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें काफी सराहा। कुछ देर बाद राजवाड़ा पर सम्मान समारोह शुरू हुआ तो भी दूसरी सफाई मित्रों की टीम सफाई में जुटी रही। खास बात यह कि उन्होंने कैमरे के सामने भी आने से इनकार कर दिया और सफाई में जुटी रही। इससे वहां गंदगी तुरंत साफ होती रही। इधर, समारोह के बाद मेयर भी सफाई मित्रों के साथ थिरके और उनका उत्साहवर्धन किया। जानिए सफाई मित्रों के जज्बे के किस्से मेयर बोले- सफाई मित्रों का अभिनंदन करें उधर, मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने इस उपलब्धि को इंदौर की आदत, अनुशासन और सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि इंदौर फिर सिरमौर है, अपना इंदौर फिर सुपर और रैंकिंग में सबसे ऊपर है। उन्होंने विशेष रूप से शहर के सफाई मित्रों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी अथक मेहनत और सेवा भावना के कारण ही इंदौर आज फिर से देश के स्वच्छता मानचित्र में शीर्ष पर है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि जब भी गली में कचरा गाड़ी आए, तो उसका स्वागत करें, सफाई मित्रों का अभिनंदन करें और स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझकर निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *