हरदा में 13 जुलाई को करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को बंद रखा गया है। राजपूत समाज ने शहर में न्याय यात्रा निकाली, जिसमें 7 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। सभी ने मौन रहकर पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। रैली राजपूत छात्रावास पहुंची, जहां सभी लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग रखी। समाज के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने छात्रावास में घुसकर निर्दोष छात्रों और युवाओं पर बल प्रयोग किया, जो पूरी तरह गलत था। शुक्रवार को राजपूत समाज के प्रतिनिधियों ने शहर में घूमकर व्यापारियों से बंद में सहयोग की अपील की थी। शनिवार को व्यापारियों ने बंद को समर्थन दिया है। आज सुबह से ही शहर की अधिकांश दुकानें और प्रतिष्ठान बंद हैं। विधायक ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की
विधायक डॉ. आर के दोगने ने कहा कि 12 और 13 जुलाई को जो घटना हुई, उसे लेकर सर्व समाज ने बंद का आव्हान किया है और न्याय रैली निकाली है। पुलिस की कार्रवाई की जितनी निंदा की जाए, कम है। यही मांग है कि शासन द्वारा दोषियों पर कार्रवाई की जाए। यात्रा में सभी समाज के लोग हुए शामिल
राजपूत परिषद के संभागीय सचिव अजब सिंह राजपूत ने कहा, आज सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर हमें सहयोग किया। ये न्याय यात्रा केवल राजपूत समाज की नहीं थी। इसमें शहर के सभी समाज के लोग शामिल हुए और हमारा साथ दिया। 8 से 10 हजार लोगों के एक साथ होने के बावजूद कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। यात्रा सफल रही। पुलिस ने किया था लाठीचार्ज, आंसू गैस छोड़ी
12 जुलाई को करणी सेना परिवार के कार्यकर्ता धोखाधड़ी के आरोपी को उन्हें सौंपने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। 4 लोगों को गिरफ्तार किया। 13 जुलाई को कार्यकर्ता फिर सड़क पर उतरे और पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। 60 लोगों को अस्थाई जेल में बंद कर दिया। पुलिस ने तीसरी बार लाठीचार्ज किया। पढ़ें पूरी खबर… पूरे मध्यप्रदेश में हुआ पुलिस कार्रवाई का विरोध
मध्यप्रदेश के हरदा में चक्काजाम कर रहे करणी सेना परिवार के कार्यकर्ताओं पर पुलिस के लाठीचार्ज का प्रदेश भर में विरोध हो रहा है। भोपाल, रतलाम समेत प्रदेश के कई शहरों में चक्काजाम और प्रदर्शन किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें हरदा में मौन न्याय रैली के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *