उमरिया जिले में पिछले दो दिनों से बारिश रुकने से किसानों को राहत मिली है। शुक्रवार और शनिवार को बारिश न होने से किसान अपने खेतों में कृषि कार्य में जुट गए हैं। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर जाने से रोपाई में देरी हो रही थी। मजदूर भी बारिश के कारण खेतों में नहीं जा पा रहे थे। किसान दुर्गा के अनुसार, बारिश के कारण रोपाई करीब 10 दिन देर से शुरू हुई है। कृषि विभाग के अधिकारी आर एन सिंह परिहार ने बताया कि बारिश रुकने से किसान अब न केवल रोपाई कर सकेंगे, बल्कि ज्वार, मक्का और सोयाबीन की सूखी बुआई भी कर सकते हैं। जिले में पिछले 24 घंटों में 0.2 इंच बारिश दर्ज की गई। विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का आंकड़ा इस प्रकार रहा – नौरोजाबाद में 0.8 इंच, पाली में 0.7 इंच, करकेली में 0.11 इंच, मानपुर में 0.09 इंच, बांधवगढ़ में 0.04 इंच, जबकि चंदिया और बिलासपुर में कोई बारिश नहीं हुई। 2 तस्वीरें देखिए… 1 जून से 17 जुलाई तक की कुल बारिश का आंकड़ा उत्साहजनक रहा। बिलासपुर में सर्वाधिक 31.5 इंच, चंदिया में 31.4 इंच, मानपुर में 27.3 इंच, पाली में 24.7 इंच, बांधवगढ़ और करकेली में 24.2-24.2 इंच तथा नौरोजाबाद में 23.9 इंच बारिश हुई। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल बारिश काफी अधिक है। पिछले साल 1 जून से 17 जुलाई तक केवल 6 इंच औसत बारिश हुई थी, जबकि इस वर्ष अब तक 26.8 इंच बारिश दर्ज की गई है। जिले में सामान्य वार्षिक वर्षा 47.8 इंच है।
उमरिया में बारिश रुकी तो खेतों में पहुंचे किसान:धान की रोपाई हुई शुरू, ज्वार-मक्का और सोयाबीन की सूखी बुआई भी करेंगे
11
You can share this post!
