वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर आंद्रे रसेल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेंगे। उन्होंने ऐलान किया है कि वे जमैका के सबीना पार्क में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टी-20 मैचों के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। 37 साल के रसेल 2019 से केवल टी-20 क्रिकेट खेल रहे हैं। रसेल ने कहा, ‘वेस्टइंडीज के लिए खेलना मेरे लिए गर्व की बात रही है। बचपन में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस मुकाम तक पहुंचूंगा। क्रिकेट से प्यार ने मुझे और बेहतर बनने की प्रेरणा दी। मैं चाहता था कि मैं वेस्टइंडीज की जर्सी में अपनी छाप छोड़ूं और दूसरों के लिए प्रेरणा बनूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे अपने घर में परिवार और दोस्तों के सामने खेलना बहुत पसंद है। मैं अपने करियर का अंत शानदार प्रदर्शन के साथ करना चाहता हूं और अगली पीढ़ी के लिए एक मिसाल बनना चाहता हूं।’ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज 21 जुलाई से
रसेल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 टीम में शामिल किया है। 5 टी-20 मैचों की सीरीज 21 जुलाई से शुरू हो रही है। पहला और दूसरा मैच जमैका के सबिना पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। रसेल, निकोलस पूरन के बाद दो महीने में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने वाले वेस्टइंडीज के दूसरे बड़े खिलाड़ी हैं। 9 जून से निकोलस पूरन ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से 7 महीने पहले संन्यास
रसेल 2019 के बाद टीम में इकलौते ऐसे प्लेयर हैं, जो 84 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं। वे 2026 में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप से 7 महीने पहले संन्यास लेने जा रहे हैं। रसेल ने वेस्टइंडीज को 2 टी-20 वर्ल्ड कप जिता चुके हैं। विंडीज ने 2012 में श्रीलंका को 36 और 2016 में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का टाइटल जीता था। बदलाव के दौर में वेस्टइंडीज क्रिकेट, टेस्ट सीरीज 3-0 से हारा
वेस्टइंडीज क्रिकेट बदलाव के दौर में है। टीम 2 दिन पहले 14 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के 27 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों में सर विवियन रिचर्ड्स, क्लाइव लॉयड और ब्रायन लारा के साथ क्रिकेट रिवाइव करने के लिए जरूरी बदलावों पर चर्चा की है। जमैका के सबिना पार्क स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज की टीम 176 रन से हार गई और 3 मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप हो गई थी।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
