भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में जीत के साथ आगाज किया है। साउथैम्प्टन के रोज बाउल मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 258 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके बाद भारतीय टीम ने इस टारगेट को 48.2 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड की खराब शुरुआत
इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। भारतीय गेंदबाज क्रांति गौड़ ने 8 के स्कोर पर एमी जोंस को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। जोंस केवल एक रन ही बना सकीं। फिर 20 के स्कोर पर दूसरी ओपनर टैमी ब्यूमोंट को भी गौड़ ने LBW कर इंग्लैंड का दूसरा विकेट लिया। इंग्लैंड की ओर से 50 रन से ऊपर तीन साझेदारी
इंग्लैंड की ओर से 50 रन से ऊपर तीन साझेदारी हुईं। टैमी ब्यूमोंट के आउट होने के बाद तीसरे विकेट के लिए स्किवर ब्रंट और एमा लैंब ने 87 गेंदों पर 71 रन की साझेदारी की। स्किवर ब्रंट ने 52 गेंदों पर 41 रन और एमा लैंब ने 50 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। दोनों को स्नेह राणा ने पवेलियन भेजा। पांचवें विकेट के लिए सोफिया डंकली और एलिस डेविडसन-रिचर्ड्स ने 142 गेंदों पर 106 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 258/6 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। सोफिया डंकली ने छठे विकेट के लिए सोफी एक्लेस्टोन के साथ 37 गेंदों पर 55 रन की भी साझेदारी की। डंकली ने 92 गेंदों का सामना कर 83 रन बनाए। जबकि एलिस डेविडसन-रिचर्ड्स ने 73 गेंदों पर 53 रन और सोफी एक्लेस्टोन ने 19 गेंदों पर नाबाद 23 रन की पारी खेली। भारत की ओर से स्नेह राणा और क्रांति गौड़ ने दो-दो विकेट लिए। अमनजोत कौर और श्री चरानी ने एक-एक विकेट लिए। मंधाना और रावल ने भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दी
भारत को स्मृति मंधाना और प्रतीक्षा रावल ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई। मंधाना 28 रन बना कर कैच आउट हो गईं। रावल भी टीम के 94 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गईं। उन्होंने 51 गेंदों का सामना कर 37 रन बनाए। दोनों ओपनर के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ाई गई, पर दीप्ति शर्मा ने पारी को संभाला। हरलीन देओल (27) रन बनाकर आउट हुईं और हरमनप्रीत कौर (13) को डीन ने LBW आउट किया। इसके बाद दीप्ति ने कमान संभाली। पहले पांचवें विकेट लिए रोड्रिक्स के साथ 86 गेंदों पर 90 रन की साझेदारी की और उसके बाद सावतें विकेट के लिए अमनजोत कौर के साथ 23 गेंदों में नाबाद 33 रन की पार्टनरशिप की। दीप्ति ने 52 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 64 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए। वहीं, अमनजोत कौर ने 14 गेंदों का सामना कर 20 रन बनाए। ____________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रसेल संन्यास लेंगे:कहा- दो T20 मैचों के बाद क्रिकेट को अलविदा कहूंगा, अगली पीढ़ी के लिए मिसाल बनना चाहता हूं वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर आंद्रे रसेल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेंगे। उन्होंने ऐलान किया है कि वे जमैका के सबीना पार्क में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टी-20 मैचों के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। 37 साल के रसेल 2019 से केवल टी-20 क्रिकेट खेल रहे हैं। पूरी खबर
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
