टीकमगढ़ में शनिवार को कुशवाहा समाज ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर में रैली निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कुशवाहा समाज के साथ ओबीसी महासभा और भीम आर्मी के लोग भी शामिल रहे। प्रदर्शन का कारण दिगौड़ा थाना क्षेत्र का एक मामला है। गजेंद्र सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया पर कुशवाहा समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। शिकायत के बावजूद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की। कुशवाहा समाज के अध्यक्ष हिरदेश कुशवाहा ने बताया कि जब समाज के लोग इस मामले में दिगौड़ा थाने पहुंचे, तो पुलिस ने उनके 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। 2 तस्वीरे देखिए… दरअसल, दो दिन पहले कुशवाहा समाज के 10 युवकों ने दिगौड़ा तालाब के पास एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में पुलिस के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गई थीं। पुलिस ने इस मामले में रूपेंद्र, अम्बिका, गनपत, अजय, छोटू, पुष्पेंद्र, कोमल, गजेंद्र, अमित और राजकुमार कुशवाहा को गिरफ्तार किया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें एसपी और थाना प्रभारी को हटाने की मांग की गई है। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इनकी रही मौजूदगी प्रदर्शन के दौरान समाज के जिलाध्यक्ष हर प्रसाद कुशवाहा, आनंद कुशवाह युवा जिला अध्यक्ष, घनश्याम कुशवाहा पूर्व पार्षद, लक्ष्मी कुशवाहा, आसाराम कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य, प्रमोद कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य, परीक्षित कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य
मनोज कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य, रतिराम कुशवाहा जिला अध्यक्ष ललितपुर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *