ग्वालियर में गुरुवार को वीआईपी मूवमेंट के दौरान एसआई प्रशांत शर्मा द्वारा कार के बोनट पर एक होटल कर्मचारी को घसीटकर ले जाने का वीडियो सामने आया था। मामले में एसआई पर तोड़फोड़ के भी आरोप लगे थे। इस पूरी घटना को DGP कैलाश मकवाना ने संज्ञान में लिया है। वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी ग्वालियर ने एसआई प्रशांत शर्मा को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। एसएसपी शर्मा ने सीएसपी हिना खान को मामले की जांच सौंपी है। पुलिस घटना स्थल और उसके आसपास के 100 मीटर के एरिया में लगे CCTV फुटेज की जांच करेगी। यह है पूरा मामला दरअसल, ग्वालियर में 17 जुलाई की शाम भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का प्रवास कार्यक्रम था। घटना के वक्त बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल का स्टेशन से जीवाजी यूनिवर्सिटी के अटल सभागार तक उनका रोड शो था। इस दौरान सिटी सेंटर के पटेल नगर के रास्ते पर मुख्य मार्ग में वाहनों का लोड बढ़ गया। जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। विश्वविद्यालय थाना में पदस्थ एसआई प्रशांत शर्मा इसी जाम को क्लियर कराने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान एक होटल के बाहर कार खड़ी होने पर विवाद हो गया था। होटल कर्मचारियों द्वारा कार में तोड़फोड़ का आरोप एसआई प्रशांत शर्मा पर लगाया गया था। जिसका वीडियो भी सामने आया था। घटना के 24 घंटे बाद इस मामले में एक चौंकाने वाला CCTV फुटेज सामने आया था। एसपी कार्यालय के पास स्थित होटल ‘द ब्लीव’ के बाहर सब-इंस्पेक्टर प्रशांत शर्मा और होटल कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ। होटल के CCTV फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि SI प्रशांत शर्मा ने एक होटल कर्मचारी को अपनी कार की बोनट पर लटकाकर करीब 200 मीटर तक घसीटा। कर्मचारी ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। होटल ‘द ब्लीव’ के संचालक शुभम भदौरिया का आरोप था कि SI ने गाली-गलौज कर होटल की कार तोड़ने की धमकी दी। DGP तक पहुंचा मामला, एसआई लाइन हाजिर
मामला के तुल पकड़ते ही डीजीपी कैलाश मकवाना ने संज्ञान लिया। जिसके बाद ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने तत्काल प्रभाव से एसआई प्रशांत शर्मा को लाइन अटैच कर मामले की जांच सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान को सौंपी है। CCTV फुटेज की होगी जांच
इस मामले में जांच करने वाली टीम पूरे मामले की जांच के लिए घटना स्थल से लेकर 100 मीटर तक के एरिया के CCTV कैमरे खंगाल कर उनकी फुटेज निकालेगी। होटल में लगे सभी एंगल के कैमरों की फुटेज किए जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस होटल संचालक, कर्मचारियों और एसआई शर्मा के बयान भी लेगी।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
