स्वच्छता में लगातार 7 बार और सुपर लीग में भी इंदौर अव्वल रहा है। कुल 8 बार देश में परचम लहराने वाले शहर में 2 दिनों से जश्न का माहौल है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मेयर पुष्यमित्र भार्गव, निगम कमिश्नर शिवम वर्मा सहित सभी जनप्रतिनिधि-अधिकारी इसके लिए आमजन की सहभागिता का परिणाम मान ही रहे हैं। इससे ज्यादा सराहना सफाई मित्रों की भी हो रही है जो दिन-रात इंदौर की सफाई में जुटे रहते हैं। इंदौर के सफाई मित्रों के जज्बे के किस्से नए नहीं हैं लेकिन शुक्रवार को राजवाड़ा पर आयोजित सम्मान समारोह में जश्न के दौरान उनका फिर अलग ही जज्बा देखने को मिला। कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे शुरू होना था जिसकी तैयारियां हो चुकी थी। दूसरी ओर मेयर पुष्यमित्र भार्गव, निगम कमिश्नर शिवम वर्मा कुछ देर बाद एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां स्वागत सत्कार का दौर चला। फिर मेयर जुलूस के रूप में वहां से रवाना हुए। इधर, राजवाड़ा पर भी उनकी स्वागत की तैयारियां थी। इस दौरान जुलूस पास आने पर आतिशबाजी शुरू हो गई। इसके अलावा फटाखे फोड़े गए जिससे काफी कचरा होने लगा। इस दौरान कई लड़े भी फोड़ी गई जिससे भी कचरा हुआ। तुरंत सफाई मित्रों ने समेटा कचरा
खास बात यह कि इसके लिए भी महिला मित्रों की टीम वहां मौजूद थी। इन महिला सफाई मित्रों ने हाथों-हाथ सफाई कर कचरा समेटना शुरू किया। यह देख वहां मौजूद लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें काफी सराहा। कुछ देर बाद राजवाड़ा पर सम्मान समारोह शुरू हुआ तो भी दूसरी सफाई मित्रों की टीम सफाई में जुटी रही। खास बात यह कि उन्होंने कैमरे के सामने भी आने से इनकार कर दिया और सफाई में जुटी रही। इससे वहां गंदगी तुरंत साफ होती रही। इधर, समारोह के बाद मेयर भी सफाई मित्रों के साथ थिरके और उनका उत्साहवर्धन किया। जानिए सफाई मित्रों के जज्बे के किस्से मेयर बोले- सफाई मित्रों का अभिनंदन करें उधर, मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने इस उपलब्धि को इंदौर की आदत, अनुशासन और सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि इंदौर फिर सिरमौर है, अपना इंदौर फिर सुपर और रैंकिंग में सबसे ऊपर है। उन्होंने विशेष रूप से शहर के सफाई मित्रों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी अथक मेहनत और सेवा भावना के कारण ही इंदौर आज फिर से देश के स्वच्छता मानचित्र में शीर्ष पर है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि जब भी गली में कचरा गाड़ी आए, तो उसका स्वागत करें, सफाई मित्रों का अभिनंदन करें और स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझकर निभाएं।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
