ICC ने बुधवार को टी-20 रैंकिंग सिस्टम को अपडेट किया। इसी के साथ इस फॉर्मेट से 2024 में रिटायर हो चुके विराट कोहली ने अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। वे तीनों फॉर्मेट में 900 से ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेट बन गए। टी-20 में विराट के बेस्ट रेटिंग पॉइंट्स 897 थे, जो अब बढ़कर 909 हो गए। यह पॉइंट्स उन्होंने 2014 में हासिल किए थे, जो रैंकिंग सिस्टम अपडेट होने के बाद बढ़ गए। विराट टेस्ट में 937 और वनडे में 909 रेटिंग पॉइंट्स 2018 में ही हासिल कर चुके हैं। विराट ने इसी साल में 12 मई को टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था। उन्होंने वनडे से संन्यास नहीं लिया, जिसकी बैटिंग रैंकिंग में वे फिलहाल चौथे नंबर पर हैं। टी-20 इतिहास की तीसरी बेस्ट रेटिंग हासिल की
29 जून 2024 को टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में विराट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन बनाए। टीम को जीत मिली, जिसके बाद विराट ने टी-20 से संन्यास ले लिया। ICC हर साल अपने रैंकिंग सिस्टम में कुछ बदलाव करता है। इससे कई प्लेयर्स की रैंकिंग में हल्का चेंज आता है। इसी से विराट के पॉइंट्स 897 से बढ़कर 909 हो गए, जिससे उनके नाम सबसे छोटे फॉर्मेट में भी 900 प्लस रेटिंग पॉइंट्स का रिकॉर्ड बन गया। विराट के 897 रेटिंग पॉइंट्स 7 सितंबर 2014 को हुए थे। कोहली इस फॉर्मेट में लगातार 1202 दिन तक नंबर-1 बैटर भी रह चुके हैं। 909 पॉइंट्स हासिल करने के बाद वे टी-20 इतिहास में बेस्ट रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाले तीसरे बैटर बन गए। इंग्लैंड के डेविड मलान 919 पॉइंट्स के साथ पहले और भारत के ही सूर्यकुमार यादव 912 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 2018 में तीनों फॉर्मेट में एक साथ नंबर-1 बने थे
विराट कोहली 2018 में पहली बार टेस्ट फॉर्मेट में नंबर-1 बैटर बने थे। तब उन्होंने इंग्लैंड में 593 रन बनाए थे। इस दौरे के बाद विराट 937 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 टेस्ट बैटर बन गए थे। इसी दौरान विराट के वनडे में भी 909 रेटिंग पॉइंट्स हो गए थे। 2018 में अपने बेस्ट फॉर्म के दौरान विराट ने तीनों फॉर्मेट में एक साथ नंबर-1 रैंक बैटर रहने का रिकॉर्ड भी बना लिया था। कोहली के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ही एक समय पर तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बैटर रह चुके हैं। इन 2 के अलावा ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और भारत के जसप्रीत बुमराह ही तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 प्लेयर बन सके। हालांकि, हेडन और बुमराह अलग-अलग समय पर तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 प्लेयर बने। क्या दुनिया के बेस्ट ऑल फॉर्मेट प्लेयर हैं विराट?
टी-20 रैंकिंग अपडेट के बाद एक सवाल फिर खड़ा हो गया कि क्या विराट कोहली दुनिया के बेस्ट ऑल फॉर्मेट प्लेयर हैं? आंकड़ों में इस बात का जवाब ढूंढें तो विराट ने वनडे में 14181, टी-20 में 4188 और टेस्ट में 9230 रन बनाए। टेस्ट में वे 19वें टॉप स्कोरर रहे, लेकिन वनडे और टी-20 में तीसरे टॉप रन स्कोरर हैं। विराट अगर किसी एक भी फॉर्मेट में टॉप स्कोरर बन जाएं तो जरूर बेस्ट ऑल फॉर्मेट बनने की रेस में टॉप कर सकते हैं। दूसरी ओर, ICC रैंकिंग पर नजर डालें तो इतिहास में विराट टेस्ट में 11वें बेस्ट रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाले बैटर रहे। टी-20 में तीसरे और वनडे में छठे बेस्ट रैंक बैटर रहे। उनके नाम तीनों फॉर्मेट मिलाकर 82 सेंचुरी हैं। जो सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा हैं। ICC रैंकिंग में विराट से बेहतर रैटिंग पॉइंट्स कोई भी भारतीय हासिल नहीं कर पाया। सचिन के किसी भी फॉर्मेट में 900 रेटिंग पॉइंट्स नहीं रहे। विराट बेस्ट ऑल फॉर्मेट प्लेयर है या नहीं? इसका जवाब ICC ने अपनी रैंकिंग से जरूर दे दिया, लेकिन विराट के टेस्ट आंकड़े इस मामले में उन्हें कुछ हद तक पीछे कर देते हैं।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
