अनूपपुर जिले के बनगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी डॉक्टर नहीं है। डोला, डूमरकछार और बनगवां की 10 हजार की आबादी के लिए सिर्फ एक डॉक्टर है। डॉ. कमलेश अगरिया को ग्राम मलगा से अटैच किया गया है। वे केवल शनिवार और सोमवार को बनगवां आते हैं। मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए 5-6 किलोमीटर की कच्ची सड़क और जंगल से होकर जाना पड़ता है। वार्ड 11 के पार्षद विक्की सिंह ने इस समस्या को नगर परिषद की बैठक में उठाया। कलेक्टर को भी शिकायत की गई। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला। सीएमएचओ अनूपपुर आर.के. वर्मा ने बताया कि पहले यहां डॉ. पुष्पेंद्र सिंह तैनात थे। एसईसीएल हॉस्पिटल में नियुक्ति के बाद उन्होंने यहां से इस्तीफा दे दिया। अब जिले को 24 बॉन्ड डॉक्टर मिले हैं। इन्हें विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र का स्थान भी डॉक्टरों की कमी का कारण है। भलमुड़ी में बना नया भवन शहर से 5 किलोमीटर दूर है। खराब सड़क के कारण डॉक्टर यहां काम करने से बचते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *