सतना जिले के कुलगढ़ी पीएचसी में वॉर्ड नंबर 7 की जिला पंचायत सदस्य विमला कोल के साथ पुरुष स्वास्थ्य कर्मी ने अभद्र व्यवहार किया। ये घटना 16 जुलाई की है और इसका वीडियो शनिवार को सामने आया है। बैठने के लिए न कुर्सी दी और न ही हाजिरी रजिस्टर दिखाया विमला कोल 16 जुलाई को कुलगढ़ी पीएचसी का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं थीं। जब उन्होंने वहां मौजूद स्वास्थ्य कार्यकर्ता नित्यानंद पाठक से कर्मचारियों की संख्या पूछी, तो वह बदसलूकी पर उतर आए। स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने न तो उन्हें बैठने के लिए कुर्सी दी और न ही हाजिरी रजिस्टर दिखाया। बल्कि रजिस्टर को अलमारी में रख दिया। जिला पंचायत सदस्य इसे दलित महिला जनप्रतिनिधि का अपमान कहा इतना ही नहीं, इसके बाद उन्होंने विमला कोल से कहा कि वह पीएचसी से चले जाएं। कर्मचारी का कहना है कि वह जिला पंचायत सदस्य को पहचानते नहीं थे। हालांकि, विमला कोल का घर पीएचसी से कुछ ही कदम की दूरी पर है। विमला कोल ने इस व्यवहार को एक दलित महिला जनप्रतिनिधि का अपमान बताया है। सीएमएचओ ने दिए जांच के निर्देश इस मामले की शिकायत मिलने के बाद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. एल.के. तिवारी ने उचेहरा बीएमओ डॉ. ए.के. राय को जांच के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *