मंदसौर जिले के हिंगोरिया बड़ा गांव में भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ की हत्या को 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। शुक्रवार सुबह उनका शव घर की दूसरी मंजिल पर मिला था। धारदार हथियार से उनकी हत्या की गई थी। एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया कि पुलिस और साइबर सेल की कुल 7 टीमें हत्या के आरोपियों की तलाश में अलग-अलग बिंदुओं पर काम कर रही हैं। आसपास के गांवों में लगातार सर्चिंग की जा रही है। NDPS, मुखबिरी और अवैध संबंध के एंगल पर जांच
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के पीछे NDPS एक्ट से जुड़े मामलों, मुखबिरी और अवैध संबंध जैसे एंगल पर गहनता से जांच की जा रही है। हालांकि अब तक कोई भी पुख्ता साक्ष्य सामने नहीं आया है। एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
जिले के एसपी अभिषेक आनंद खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की और अधिकारियों को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। 2021 से मंडल उपाध्यक्ष थे धाकड़
श्यामलाल धाकड़ वर्ष 2021 से मल्हारगढ़ विधानसभा के बूढ़ा मंडल से भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष थे। वे पार्टी के हर कार्यक्रम में सक्रिय रहते थे। ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं में इस हत्या को लेकर रोष और भय का माहौल है। कई कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। ये खबर भी पढ़ें… मंदसौर में भाजपा नेता की हत्या मंदसौर के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के हिंगोरिया बड़ा में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्यामलाल धाकड़ (45) की गुरुवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। श्यामलाल अपने घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर हमला किया। शुक्रवार सुबह परिजन को श्यामलाल का खून से लथपथ शव मिला। पूरी खबर पढ़ें…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *