भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शनिवार को जबलपुर दौरे पर हैं। उनका लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक, सांसद आशीष दुबे ने अंध-मूक बायपास पर उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष रथ में सवार होकर रैली के रूप में मानस भवन के लिए रवाना हुए। रैली के तुरंत बाद हेमंत खंडेलवाल मानस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 3 तस्वीरों में देखिए रोड शो मानस भवन पर होगा स्वागत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला अंध-मूक बायपास से धनवंतरि नगर चौराहे से होता हुआ पिसनहारी की मढ़िया, त्रिपुरी चौक, सूपाताल, शारदा चौक, एलआईसी, मदन महल चौक, नागपाल गार्डन, आदि शंकराचार्य चौक, छोटी लाइन फाटक से शास्त्री ब्रिज, तीन पत्ती चौक होते हुए मानस भवन पहुंचेगा। यहां पर प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पूर्व सांंसद, पूर्व महाधिवक्ता से करेंगे मुलाकात
खंडेलवाल रात 8:30 बजे सिविल लाइन स्थित पूर्व सांसद जयश्री बैनर्जी के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगे। इसके बाद 9 बजे पूर्व महाधिवक्ता रविनंदन सिंह से उनके निवास पर जाकर भेंट करेंगे। रात 9:30 बजे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के निवास पर भोजन करेंगे और रात 11:30 बजे जबलपुर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *