राजगढ़ जिले की नगर परिषद माचलपुर का साधारण सम्मेलन शनिवार दोपहर को विधायक हजारीलाल दांगी की मौजूदगी में हुआ। बैठक में 15 अगस्त समारोह सहित नगर विकास से जुड़े 6 प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी गई। साथ ही, अध्यक्ष गीताबाई मालवीय की विशेष अनुमति से राजस्व बढ़ाने के लिए आमजन पर कई नए टैक्स लगाए गए और कई पुराने टैक्स में बढ़ोतरी भी की गई। कुछ पार्षदों ने इस पर विरोध दर्ज कराया, लेकिन प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई। बाघाबल्डी और मुक्तिधाम के लिए डीपीआर
बैठक में विधायक हजारीलाल दांगी ने कहा कि वार्ड क्रमांक 5 के बाघाबल्डी परिसर और बड़े तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए ढाई करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। इसी तरह श्मशान (मुक्तिधाम) के सौंदर्यीकरण के लिए भी कार्य योजना बनाई जा रही है। ये प्रस्ताव हुए पारित नये टैक्स लगाये, पुराने टैक्स में होगी वृद्धि नगर परिषद सीएमओ मनोज वत्स ने बताया कि नगर परिषद ने अध्यक्ष की विशेष अनुमति से कई नए टैक्स लगाए हैं और कई पुराने टैक्सों में संशोधन किया गया है। इसके लिए संशोधित सूची बनाई जा रही है। नए टैक्सों में ₹50 का सामान्य आवेदन शुल्क, विवाह प्रमाण पत्र ₹300, नल कनेक्शन आवेदन ₹300, अवैध नल कनेक्शन पर ₹5500 समझौता शुल्क, निर्माण विध्वंसक संग्रहण ₹1500 शामिल हैं। वहीं, ट्रेड लाइसेंस शुल्क में पान/चाय दुकानों से ₹100, होटल/किराना दुकानों से ₹400, आटा चक्की ₹200, अन्य दुकानें ₹300, और शराब दुकान से ₹1000 तक वसूला जाएगा। पुराने टैक्सों में भी कई बढ़ोतरी की गई हैं। जैसे सामान्य प्रमाण पत्र ₹300 से बढ़ाकर ₹325, अनापत्ति प्रमाण पत्र ₹300 से ₹500, स्वामित्व प्रमाण पत्र ₹300 से ₹400, नवीन नल कनेक्शन ₹6500 से ₹7000, पानी टैंकर ₹450 से ₹500, ठोस उपभोक्ता प्रभार घरेलू ₹360 से ₹500 और व्यवसायिक ₹540 से ₹750 कर दिया गया है। इसके अलावा मडपंप किराया ₹3500 से ₹4000, चलित शौचालय ₹2500 से ₹3000, मांगलिक भवन किराया ₹2000 से ₹2500, कांजी हाउस किराया ₹1000 से ₹1500, नामांतरण आवेदन शुल्क ₹200 से ₹500, रजिस्ट्री नामांतरण शुल्क ₹3000 से ₹10 प्रति वर्गफुट और फौती नामांतरण शुल्क ₹3000 से ₹5000 किया गया है। बिना नामांतरण भवन निर्माण शुल्क ₹2100 से ₹5000 कर दिया गया है। बस स्टैंड का किराया ₹30 यथावत रखा गया है। उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बोले- टैक्स के नाम पर जनता से लूट
नगर परिषद के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि व कांग्रेस नेता बलवंत सिंह गुर्जर ने बैठक में नए टैक्सों का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित परिषद जनता को टैक्स के नाम पर लूट रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बाघाबल्डी पर 10 लाख और बड़े तालाब पर 21 लाख की लागत से हुए विकास कार्यों में भारी भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने परिषद पर धार्मिक स्थल और श्मशान के नाम पर लूट करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि कांग्रेस जल्द उग्र आंदोलन करेगी।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
