मध्यप्रदेश में जल्द ही विरोधी दल के जिला अध्यक्षों की घोषणा होने वाली है। इसे लेकर एक बड़े जिम्मेदार पद पर बैठे नेता के अपनों की जमावट के अरमानों पर पानी फिर सकता है। अंदर की खबर है कि इस दिग्गज नेता को साफ मैसेज मिल गया है कि अपनी पसंद के अधिकतम 5 से 6 जिले बता दो, वहां पैनल में आए नामों में आपके सुझाए नाम मैच हुए तो उन्हें कंसीडर कर लिया जाएगा। ये तक कह दिया गया कि आप पूरे प्रदेश में इंटरफेयर करने की मत सोचना। इससे पहले जब पड़ोसी राज्य गुजरात में विरोधी दल के जिला अध्यक्षों की सूची आई तो वहां के प्रदेश अध्यक्ष नाराज हो गए थे। अब एमपी में देखना दिलचस्प होगा कि लिस्ट जारी होने पर यहां कौन नाराज होता है। नए मुखिया को अपने वाहन पर ही भरोसा
सत्ताधारी दल में प्रदेश संगठन की कमान संभालने के बाद से ही नए मुखिया लगातार इधर-उधर के दौरे कर रहे हैं। बिना किसी शोरगुल और तामझाम के पार्टी के सीनियर लीडर्स के घर जा रहे हैं। उनसे एकांत में बातें-मुलाकातें कर रहे हैं। एक ओर पुराने मुखिया पार्टी के वाहनों से ही सफर करते रहे हैं। वहीं नए अध्यक्ष अपने निजी वाहन से ही ज्यादातर सफर कर रहे हैं। नए मुखिया के पास जो वाहन है वो सुविधा के लिहाज से तो ठीक है ही, सुरक्षा मानकों पर भी कई गुना बेहतर है। उनके करीबी बताते हैं कि मुखिया जी को अपने वाहन पर ज्यादा भरोसा है। लिहाजा वे अपने वाहन और सारथी के सहारे चल रहे हैं। ‘सरदार’ बदले तो जगी वापसी की आस
सत्ताधारी दल में ‘सरदार’ बदल गए हैं तो वनवास झेल रहे कई दिग्गजों को राजनीतिक पुनर्वास की आस जगी है। लंबे समय बाद कई ऐसे नेता पार्टी कार्यालय में सक्रिय देखे जा रहे हैं जो पिछले कुछ सालों से नजर नहीं आ रहे थे। एक दिग्गज नेता जो पहले मंत्री और सांसद रह चुके हैं, वे भी लंबे समय बाद पार्टी कार्यालय में दिखे। नेता जी ये कहते सुने गए कि जब तक हम हैं अपनी दादागिरी बरकरार रहेगी। ये भी कहा कि लोगों के लिए हम पहले भी दादागिरी करते थे और आगे भी जरूरत पडे़गी तो करेंगे। एक महीने की बात और है उसके बाद आपको तेवर और तरीका दोनों बदला हुआ दिखेगा। भतीजे को चुनाव लड़ाकर एहसान नहीं किया
सत्ताधारी दल में फायरब्रांड कही जाने वाली लीडर ने एक बार फिर तेवर दिखाए हैं। दीदी का कहना है कि मैंने और मेरे परिवार ने बहुत कष्ट उठाए हैं। आज की राजनीति में पार्टी में बडे़ पद पर बैठे किसी नेता ने शायद ही इतने कष्ट उठाए हों। दीदी ने कहा- सरकार चाहे कांग्रेस की रही हो या भाजपा की, मेरी वजह से उनकी खूब प्रताड़ना हुई। लूट, डकैती जैसे झूठे आरोप लगे और कोर्ट में हमेशा वह पूरी तरह से निर्दोष साबित हुए। मेरे भाइयों और उनके बच्चों को राजनीति में जो मिलना चाहिए था वो मेरे कारण नहीं मिल पाया। पार्टी ने मेरे भतीजे को चुनाव लड़ाकर कोई एहसान नहीं किया। पार्टी अगर मुझे चुनाव न लड़ाती तो मेरे भाई या भतीजे बहुत पहले विधायक, सांसद बन गए होते। अब दीदी का निशाना किसकी तरफ है इसको लेकर पार्टी के भीतर अंदाजा लगाया जा रहा है। विदेश नहीं जा सके सीनियर अफसर
‘सरकार’ के साथ दुबई और स्पेन दौरे पर कई अधिकारी भी साथ रहे। इनमें उद्योग और निवेश से ताल्लुक रखने वाले विभागों के अलावा सीएम सचिवालय के भी अफसर शामिल हैं। सीएम के ही कार्यालय में टॉप लेवल पर रहे एक बड़े अफसर जो पिछले एक साल से ‘सरकार’ के हर दौरे में उनके साथ जाते थे, इस बार विदेश दौरे पर नहीं गए। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि ‘सरकार’ इन अफसर को दौरे पर ले नहीं जाना चाह रहे थे, इसलिए उनकी विदेश जाने की फार्मेलिटी नहीं कराई गई। इधर, ‘सरकार’ के कार्यालय में टॉप लेवल पर आए नए अधिकारी भी विदेश नहीं जा सके। हालांकि इन्हें विदेश ले जाने के लिए दौरे के ठीक पहले प्रयास किए गए, लेकिन विदेश जाने की फार्मेलिटी पूरी नहीं हो पाने के चलते मामला अटक गया। कहां से लाएं चापलूसी वाली चम्मच
सवा साल पहले जाइंट कलेक्टर से अपर कलेक्टर बने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की पीड़ा अब बढ़ती जा रही है। इसकी वजह प्रमोशन के सवा साल बाद भी इनका जाइंट कलेक्टर ही बने रहना है। दरअसल, सरकार ने इन्हें पदोन्नति तो दे दी, लेकिन नए पद पर पदस्थापना नहीं दे रही है। मंत्रालय और फील्ड में पदस्थ इस कैडर के कुछ अधिकारी सरकार के बर्ताव से दुखी हैं। इनका कहना है कि आखिर वे चापलूसी वाली चम्मच कहां से लाएं, जिसमें सरकार खुश हो जाए और उन्हें पद के मुताबिक जिम्मेदारी सौंपी जाए। इन अफसरों का कहना है कि प्रमोशन के बाद भी पुराना कार्य करते रहने से उनकी कार्यक्षमता भी प्रभावित हो रही है। और अंत में.. डायरेक्टर को चाहिए सीएस की तरह एक्सटेंशन
मंत्री और विभाग के आला अफसरों को सेट कर स्कूल शिक्षा विभाग में तीन अलग-अलग स्थानों पर डायरेक्टर की भूमिका निभा रहे एक अफसर इसी महीने रिटायर होने वाले हैं। 62 साल की उम्र में रिटायर हो रहे इस अधिकारी की इच्छा है कि मुख्य सचिव को मिलने वाले एक्सटेंशन की तरह सरकार दो साल की संविदा या एक्सटेंशन नियुक्ति उन्हें भी दे दे। इसके लिए जोर आजमाईश जारी है। वहीं उनके धुर विरोधी भी सक्रिय हैं। एक्सटेंशन की उम्मीद लेकर अगले महीने रिटायर होने वाले इस अफसर के बैच के एक अधिकारी भी अपनी ओर से पैरवी कर रहे हैं ताकि इन्हें मिले तो वे भी अपने लिए अतिरिक्त सेवाकाल हासिल करने का प्रयास करते रहें। ये भी पढ़ें..
विधायक ने भरी बारिश में दौड़ा दी बस, विपक्षी दल में छोटा राजन और दाऊद की चर्चा विरोधी दल में नेताओं की छोटा राजन, बड़ा राजन और दाऊद से तुलना हो रही है। दरअसल, महाकौशल क्षेत्र में विरोधी दल की एक बैठक हुई। जिसमें एक सीनियर लीडर ने नेताओं से कहा- आप लोग हमारी सुनकर अमल में ला पाएंगे क्या? यहां तो ‘छोटा राजन’ और ‘बड़ा राजन’ की ही चलती है। पूरी खबर पढ़ें..
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
