गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता KFC रेस्टोरेंट में घुस गए। “हर हर महादेव” और “जय श्री राम” के नारे लगाते हुए नॉनवेज शॉप को जबरन बंद करवा दिया। इस दौरान जमकर हंगामा किया। बाहर से शटर गिरा दिए। भगवा झंडे लहराए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सावन के पवित्र महीने में जब कांवड़ यात्रा चल रही हो, तब पास के मांस की बिक्री नहीं होनी चाहिए। हंगामे का वीडियो भी सामने आया है, जो 17 जुलाई का है। इस पूरे मामले में इंदिरापुरम थाने में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ये मामला वसुंधरा इलाके का है। 2 तस्वीरें देखिए अब विस्तार से पढ़िए… कार्यकर्ता बोले- श्रद्धालुओं की भावना आहत होती
हिंदू रक्षा दल का कहना है कि इन रेस्टोरेंट्स से उठने वाली मांसाहारी गंध से श्रद्धालुओं की भावना आहत होती है। कार्यकर्ताओं ने KFC का शटर बंद करवा दिया और चेतावनी दी कि अगर सावन माह में मांस की बिक्री नहीं रोकी गई, तो आगे और बड़ा विरोध होगा। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि कांवड़ मार्ग से 100 से 200 मीटर की दूरी तक आने वाले सभी मांसाहारी रेस्टोरेंट्स को सावन के महीने में बंद रखा जाए। आस्था और श्रद्धा का सम्मान होना चाहिए, खासकर ऐसे समय में जब लाखों लोग भक्ति में डूबे हुए होते हैं। उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो विरोध तेज किया जाएगा। इसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा। लगाए धार्मिक नारे
इंदिरापुरम में KFC ब्रांच के बाहर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने धार्मिक नारे लगाए। इसी के साथ, इलाके के मशहूर नजीर रेस्टोरेंट के बाहर भी संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि इन मांसाहारी रेस्टोरेंट को सावन के महीने में बंद रखा जाए। पिछले एक सप्ताह में कविनगर, दिल्ली रोड और लोनी में भी हिंदू संगठनों के लोग माहौल बिगड़ने का प्रयास कर चुके हैं। 10 अज्ञात पर FIR दर्ज
ACP अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया-थाना क्षेत्र इंदिरापुरम में गुरुवार को कुछ युवक एक फूड आउटलेट पर घुस गए। वहां पर हंगामा किया। इंदिरापुरम थाने के दरोगा अंकुर सिंह राठौर की तरफ से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। FIR में लिखा गया है कि 8- 10 लोग केएफसी आउटलेट को खुलने को लेकर हंगामा व नारेबाजी कर रहे हैं। जिससे आसपास के लोगों को परेशानी व ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *