बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयानों पर पलटवार किया है। त्रिवेदी ने कहा- प्लेन क्रैश हाईली टेक्निकल इश्यू है। इसकी जांच और रिपोर्ट उस विषय के विशेषज्ञ ही दे सकते हैं। यह केवल भारत सरकार का विषय नहीं है। इसके लिए इंटरनेशनल मानक तय हैं, जिसके तहत जांच होनी है। उन्होंने कहा- इसके बावजूद इस दुखद घटना पर राजनीति करके कांग्रेस ने न अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। बल्कि अपनी अज्ञानता और राहुल गांधी के प्रभाव से आई हुई अपनी मानसिक विकलांगता भी परिचय दिया है। पता नहीं कैसे अशोक गहलोत जैसे वरिष्ठ नेताओं पर भी राहुल गांधी का प्रभाव आ जाता है। विदेश में सबसे ज्यादा घूमने वालों को विदेश नीति की सबसे कम समझ
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- पहलगाम के हमले के लिए जिम्मेदार टीआरएफ को अमेरिका ने आतंकी संगठन करार देते हुए उस पर प्रतिबंध लगाया है। यह भारत की विदेश कूटनीति की सफलता है। आतंकवाद पर इससे पहले भी मोदी सरकार ने कई बार कूटनीतिक सफलता हासिल की है। ब्रिक्स सम्मेलन में भी जिस तरह से पीएम मोदी की उपस्थिति में आतंकवाद के खिलाफ प्रस्ताव पारित हुआ। यह एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की कूटनीतिक दक्षता और पीएम मोदी के नेतृत्व की सहज स्वीकार्यता का प्रमाण है। लेकिन मेरा मानना है कि इस कूटनीतिक दक्षता को शायद वो लोग नहीं समझ पाते हैं जो कि विदेश में सबसे ज्यादा घूमते है और विदेश नीति की सबसे कम समझ रखते हैं। गहलोत के राज में सिर तन से जुदा हुआ
उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में गहलोत के बयान पर भी सुधांशु त्रिवेदी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा- PFI को मार्च निकालने की अनुमति गहलोत ने दी थी। उनके शासनकाल में सिर तन से जुदा के नारे ही नहीं लगे, सिर तन से जुदा हो गया। वो आकर जब इस प्रकार की बात करते हैं तो मुझे लगता है कि हमारे गांवों में एक कहावत है, सूप बोले तो बोले छलनी भी बोले जिसमें सौ-सौ छेद। दरअसल गहलोत ने कन्हैयालाल हत्याकांड की जांच में देरी और कोर्ट में लचर पैरवी को लेकर सवाल खड़े किए थे। गहलोत ने न्यायिक आयोग से जांच करवाने की रखी मांग
बता दें कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच रिटायर्ड न्यायाधीश की अध्यक्षता में करवाने की मांग की है। उन्होंने एक्स पर लिखा- “न्यायिक आयोग बैठाना चाहिए, जिसमें भारतीय वायुसेना ने वरिष्ठ अधिकारी एवं एविएशन सेक्टर के विशेषज्ञ शामिल हो, जो इस हादसे के हर पहलू की जांच कर सच सामने ला सकें। इस हादसे पर आई AAIB की रिपोर्ट के बाद पूरी दुनिया में आशंकाएं बढ़ गई हैं।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
