न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 21 रन से हराकर जिम्बाब्वे में चल रही टी-20 की ट्राई सीरीज में जीत से शुरुआत की है। वहीं, जिम्बाब्वे से पहला मैच 5 विकेट से जीतने वाली साउथ अफ्रीका को पहली हार झेलनी पड़ी है। इस जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम पॉइंट्स टेबल के पहले स्थान पर आ गई है। सीरीज में हिस्सा ले रही तीनों टीमों को आपस में 2-2 मैच खेलने हैं यानी कि हर टीम 4 मैच खेलेगी। हरारे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बुधवार को साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 18.2 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। मैट हेनरी और जैकब डफी ने 3-3 विकेट झटके। कीवियों की ओर से टिम रॉबिन्सन ने 57 बॉल पर नाबाद 75 रन बनाए। वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। अफ्रीका ने 51 रन बनाने में गंवाए 4 विकेट
174 रन का टारगेट चेज कर रही साउथ अफ्रीका की टीम 18.2 ओवर में ऑलआउट हो गई। टीम को आखिरी 8 ओवर में 73 रनों की जरूरत थी। लेकिन, अफ्रीकी टीम ने आखिरी 4 विकेट 51 रन बनाने में गंवा दिए। 12वें ओवर की आखिरी बॉल पर डेवाल्ड ब्रेविस 35 रन बनाकर आउट हुए। तब साउथ अफ्रीका का स्कोर 101/6 था। ब्रेविस को मैट हेनरी ने पवेलियन भेजा। रन चेज की खराब शुरुआत, 50 के अंदर 3 बैटर्स आउट
साउथ अफ्रीका ने रन चेज में खराब शुरुआत की। टीम ने 50 रन के अंदर 3 विकेट गंवा दिए थे। ओपनर लौन डेर प्रिटोरियस 27, रुबिन हरमन एक और रीजा हेंड्रिक्स 16 रन बनाकर आउट हुए। सेनुरन मुथुस्वामी भी 7 रन ही बना सके। लगातार विकेट गंवाती रही साउथ अफ्रीका
रन चेज में साउथ अफ्रीका की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। टीम की ओर से कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो सकी। जो अफ्रीकी टीम की पहली हार का कारण बना। मैट हेनरी और जैकब डफी ने 3-3 विकेट झटके। इश सोढ़ी को 2 सफलताएं मिली। मिचेल सैंटनर के खाते में भी एक विकेट आया। यहां से न्यूजीलैंड की पारी… कीवियों की खराब शुरुआत, ओपनर्स पावरप्ले में आउट
टॉस हारकर बैटिंग कर रही न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने 27 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। तीसरा ओवर डाल रहे लुंगी एनगिडी ने 16 बॉल पर 22 रन बनाकर खेल रहे ओपनर टिम साईफर्ट को सेनुरन मुथुस्वामी के हाथों कैच कराया। अगले ओवर में क्वेंन मफाका ने ड्वोन कॉन्वे को प्रिटोरियस के हाथों स्टंप कराया। यहां कीवियों का स्कोर महज 35 रन था। मिडिल ओवर्स में भी विकेट गंवाती रही टीम
नंबर-3 पर उतरे टिम रॉबिन्सन ने एक ओर से पारी संभाली, लेकिन टीम ने मिडिल ओवर के फेज में लगातार विकेट गंवाए। डेरिल मिचेल 5 रन, मिचेल हेय 2 रन और जिमी नीशाम शून्य पर आउट हुए। एक समय टीम ने 70 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। रॉबिन्सन-बेवोन की पार्टनरशिप ने स्कोर 173 पहुंचाया
70 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद रॉबिन्सन को बेवोन जैकब्स का साथ मिला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 63 बॉल पर नाबाद 103 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी ने टीम स्कोर 173 रन पहुंचा दिया।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
