राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार लेकर पहुंचे शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री अरुण साव वापस लौटे। उनका एयरपोर्ट पर स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों ने ढोल-नगाड़े और फूलों के साथ स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ को इस बार ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। प्रदेश के 7 नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार मिला है। इसमें से 6 निकायों को राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया गया। रायपुर नगर निगम को मिनिस्ट्रियल पुरस्कार मिला है। पहली बार रायपुर को 7 स्टार रेटिंग मिली है। इससे पहले प्रदेश का कोई भी शहर 7 स्टार श्रेणी में नहीं आया था। साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के 169 निकायों में से 115 निकायों को रेटिंग में स्थान मिला है। बिलासपुर, कुम्हारी और बिल्हा ने अपने श्रेणी में स्थान बनाया है। स्वच्छ सुपर लीग में अंबिकापुर, पाटन और बिश्रामपुर को स्थान मिला है। हमारे राज्य के सभी शहरों की रेटिंग बढ़ी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में निकायों के जनप्रतिनिधि जनता के सहयोग से हमारे शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। इस उपलब्धि का पूरा श्रेय स्वच्छता दीदियों, स्वच्छता मित्रों को जाता है। उनकी मेहनत और परिश्रम से निकायों को यह पुरस्कार मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *