उज्जैन में पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा ने उज्जैन के चार धाम आश्रम के महंत परमानंद गिरी के शिष्य ज्योतिर्मयानंद गिरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बडे़-बडे़ संतों की जहर देकर हत्या की जा रही है। मिर्ची बाबा ने सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है। इस मामले में दैनिक भास्कर ने ज्योतिर्मयानंद गिरी से बात करने का प्रयास किया लेकिन, उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। तीन संतों की हत्या का दिया उदाहरण
मिर्ची बाबा ने सीएम को पत्र लिखने के बाद वीडियो जारी कर कहा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सनातन धर्म को पुष्पित-पल्लवित कर रहे हैं, लेकिन परमानंद गिरी महाराज और उनके नाती चेला ज्योतिर्मयानंद द्वारा कई संतों की जहर देकर हत्या की जा रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली में अनुभूतानंद की हत्या हुई, हरिद्वार में बालानंद गिरी की हत्या हुई और चित्रकूट में जगतप्रकाश त्यागी की हाल ही में हत्या हुई है। तीन राज्यों के सीएम से सीबीआई जांच की मांग की
मिर्ची बाबा ने कहा- आदि गुरु की परंपराओं और संन्यास धर्म का पालन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी इन सारी घटनाओं की सीबीआई जांच कराएं। जांच इसलिए जरूरी है क्योंकि आए दिन संतों के साथ ऐसी घटनाएं घट रही हैं। आरोप- ज्योतिर्मयानंद रिश्तेदारों को आसनों पर बिठा रहे
मिर्ची बाबा ने कहा- 13 अखाडों के अध्यक्ष रवीन्द्र पुरी महाराज से मेरा अनुरोध है कि ऐसे तथाकथित मनमुखी और ग्रहस्थ में रहने वाले संतों को समाज से बहिष्कृत करें। हरिगिरी महाराज इस बात पर संज्ञान लें कि जो वर्षों से संत साधना पूजा कर रहे हैं उन संतों को ज्योतिर्मयानंद और उनके गुंडों, परिवारजनों के जरिए हटाया जा रहा है उन्हें लाल कपड़ा पहनाकर बिठाया जा रहा है। तो मनमुखी संतों को आसनों पर नहीं बिठाना चाहिए। मिर्ची बाबा ने कहा-तांत्रिक क्रियाओं से विरोधी संतों को हटा रहे
स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने अपने पत्र में आरोप लगाए हैं कि उक्त व्यक्ति संन्यास धर्म की मर्यादा के विपरीत पारिवारिक वंश परंपरा को बढ़ावा दे रहे हैं। ये व्यक्ति संत समाज की आड़ में संगठित अपराधों को संरक्षण दे रहे हैं। कई साधुओं की रहस्यमयी मृत्यु में संदिग्ध भूमिका है। बालिकाओं और मानसिक रूप से कमजोर बच्चों की संदिग्ध हालातों में मौतों में संलिप्तता है। तांत्रिक क्रियाओं से विरोधी संतों को हटाने के प्रयास कर रहे हैं। सरकारी संस्थानों से आर्थिक लाभ लेकर वित्तीय अनियमितताएं, गुंडागर्दी से धार्मिक ट्रस्टों और आश्रमों की संपत्तियों पर कथित कब्जा कर रहे हैं। ज्योतिर्मयानंद के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पत्र में स्वामी वैराग्यानंद गिरी ने स्पष्ट रूप से लिखा है कि यदि समय रहते ऐसे तत्वों पर कठोर कार्यवाही नहीं हुई तो संत समाज की गरिमा और आम जन की धार्मिक आस्था को गहरा आघात पहुंचेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अखाड़ा परिषद और अन्य धर्माचार्य संगठनों से भी अपील की कि वे ऐसे कथित साधुओं को धार्मिक पदों से तत्काल हटाएं, ताकि संन्यास परंपरा की गरिमा अक्षुण्ण बनी रहे। जानिए कौन है मिर्ची बाबा
मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के दौरान बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा था। 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सपोर्ट में कम्प्यूटर बाबा के बाद मिर्ची बाबा भी राजनीति में सक्रिय हुए थे। उन्हें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं का करीबी माना जाता है। साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान वो तब और ज्यादा चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत के लिए पांच क्विंटल लाल मिर्ची का हवन किया था। मिर्ची बाबा ने तब ऐलान किया था कि अगर दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं जीते तो वो जल समाधि ले लेंगे। जल समाधि लेने के लिए भोपाल कलेक्टर से अनुमति मांगी थी, जो नहीं मिली थी।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
