छतरपुर में शुक्रवार और शनिवार को हुई तेज बारिश के कारण कई इलाकों में नदी-नालों में उफान आ गया। शनिवार को गौरिहार थाना क्षेत्र के खादी के पास एक पुल पर करीब 2 फीट पानी बह रहा था। इसके बावजूद लोग बच्चों और सामान के साथ उस पर से पार करते हुए नजर आए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया। वीडियो में दिखा कि लोग सिर पर सामान और छोटे बच्चों के साथ पुल पार कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर गौरिहार थाना प्रभारी संदीप दीक्षित और तहसीलदार आकाश नीरज मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाइश देकर पुल पार करने से मना किया। हालांकि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। पहले तीन तस्वीरें देखिए… यूपी जाने वाला मुख्य मार्ग, अवैध वसूली का आरोप भी
यह रास्ता चंदला विधानसभा क्षेत्र के गौरिहार को उत्तर प्रदेश से जोड़ता है। पुल पर पानी होने के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर पार कर रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुल पार करवाने के बदले अवैध वसूली की जा रही है। राहगीर अजय सिंह ने बताया कि मुझे बांदा जाना था। यहां पुल पार कराने के लिए बाइक का ₹100 और पैदल व्यक्ति से ₹50 लिए जा रहे हैं। मैंने भी ₹50 देकर पुल पार किया। स्थानीय प्रवासी इंदु ने कहा कि हम गांव के लोग हैं। वाहन से पार कराने के ₹100 और पैदल व्यक्ति से ₹50 लेते हैं और उन्हें नदी के उस पार छोड़ते हैं। थाना प्रभारी बोले- लोगों को रोका गया
गौरिहार थाना प्रभारी संदीप दीक्षित ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार आकाश नीरज के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहां मौजूद लोगों को समझाइश दी गई और उन्हें पुल पार करने से रोका गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *