तेलुगु एक्टर और कॉमेडियन फिश वेंकट का शुक्रवार को हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। मंगलमपल्ली वेंकट राज जिन्हें फिश वेंकट के नाम से जाना था, वह 53 साल के थे। 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, वेंकट कई महीनों से किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने तत्काल किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। इलाज के दौरान उन्हें डायलिसिस और वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। बता दें कि वेंकट ने अपने करियर के दौरान 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डायरेक्टर दासरी नारायण राव की फिल्म ‘सम्मक्का सरक्का’ से की थी। खुशी, बन्नी, शिवम, गब्बर सिंह, डीजे टिल्लू, स्लम डॉग हस्बैंड और कॉफी विद अ किलर जैसी फिल्मों में वेंकट के रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में वेंकट की बेटी श्रावंती ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आर्थिक मदद की अपील की थी। इसकी अनुमानित लागत करीब 50 लाख रुपए बताई गई थी। इस बीच कुछ अफवाहें आईं कि एक्टर प्रभास ने मदद की है, लेकिन परिवार ने इसे गलत बताया था। वेंकट के परिवार ने सुमन टीवी से कहा था, असल में ऐसा कुछ नहीं हुआ। हम हर कॉल का जवाब दे रहे हैं ताकि मदद मिल सके। किसी ने प्रभास अन्ना का असिस्टेंट बनकर कॉल किया। बाद में पता चला कि वो फर्जी था। प्रभास को इस बारे में कुछ पता भी नहीं है। हमें अब तक कोई आर्थिक मदद नहीं मिली।” हालांकि, कुछ लोगों ने मदद जरूर की। एक्टर पवन कल्याण ने 2 लाख रुपए दिए। एक्टर विश्वक सेन और तेलंगाना के एक मंत्री ने भी आर्थिक सहायता दी, लेकिन समय पर किडनी डोनर नहीं मिल सका। फिश वेंकट अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। कोटा श्रीनिवास राव और रवि तेजा के पिता राजगोपाल राजू के हाल ही में निधन के बाद तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह तीसरी बड़ी क्षति है।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
