RJD प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आज शाम 5 बजे पत्रकारों को बुलाया था। दो घंटे तक पत्रकारों को इंतजार करवाया, लेकिन PC के लिए नहीं आए। संभावना जताई जा रही थी कि वे अपनी नई पार्टी बनाने की घोषणा करने वाले थे। RJD और परिवार से निकाले जाने के बाद तेजप्रताप यादव पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर रह रहे हैं। वहीं पर वे लगातार अपने समर्थकों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं। 10 जुलाई को तेजप्रताप यादव वैशाली के महुआ पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने अपनी गाड़ी से RJD का झंडा हटाकर दूसरा झंडा लगा दिया था, जिसमें लालू यादव की तस्वीर नहीं थी। महुआ में तेजप्रताप ने अपने समर्थकों के साथ बैठक भी की थी। इस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। फिलहाल वे समस्तीपुर के हसनपुर से विधायक हैं। हालांकि, वे 2015 से 2020 तक महुआ से भी विधायक रह चुके हैं। इस सीट पर उनका लगातार फोकस बना हुआ है। 30 जून को अनुष्का से मिलने पहुंचे थे तेजप्रताप लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव 30 जून को बाइक से अनुष्का यादव के घर पहुंचे। वो करीब 7 घंटे अनुष्का के घर पर रहे थे। अनुष्का के घर से निकलने के बाद तेजप्रताप यादव ने कहा कि, ‘मेरा पारिवारिक रिश्ता है, इसलिए मिलने आया हूं। लोगों से मिलता जुलता रहता हूं।’ पत्रकारों ने तेजप्रताप से पूछा कि, ‘घर कब ले जाएंगे।’ इस सवाल को तेजप्रताप टाल गए और गाड़ी का दरवाजा बंद कर लिया। तेजप्रताप बोले- प्यार किया, कोई गलती नहीं इससे पहले एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में तेजप्रताप माना कि अनुष्का के साथ उनकी फोटो सही थी। पोस्ट और फोटो भी उन्होंने ने ही सोशल मीडिया पर डाला था। उन्होंने ये भी कहा, ‘प्रेम सब करते हैं, प्यार किया तो किया…कोई गलती नहीं की..कोई मुझे जनता के दिल से नहीं निकाल सकता।’ तेजप्रताप ने कहा- ‘मेरा ही पोस्ट था वो, फोटो-वीडियो भी मैंने ही डाले थे। पोस्ट मेरी ID से हुआ था। पोस्ट और तस्वीरें सही थीं। प्यार सब लोग करते हैं। प्रेम की कीमत भी चुकानी पड़ती है। प्रेम किया तो क्या, कुछ गलत नहीं किया। हम जनता के लिए काम करना चाहते हैं।’ दरअसल, 24 मई को सोशल मीडिया पर तेजप्रताप की अनुष्का यादव के साथ फोटो वीडियो वायरल हुई थी, जिसके बाद लालू यादव ने उन्हें 25 मई को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था। मिली जानकारी के मुताबिक, तेजप्रताप यादव आज अनुष्का यादव के घर जा सकते हैं। तेजप्रताप बोले- दुश्मन पग-पग पर है तेजप्रताप ने कहा, ‘धीरे-धीरे सब लोग मान जाते हैं। कुछ समय के लिए लोगों ने सोचा होगा कि इनको पार्टी और परिवार से बाहर कर दें, तो मेरा पापड़ बेला जाएगा, लेकिन ये सब पछताएंगे।’ ‘ऐसे ही जनता हमें तेजू भइया नहीं बोलती है। दुश्मन पग-पग पर है। दुश्मन घर में भी हो सकते हैं। मेरे दुश्मनों को जनता जवाब देगी। मैं जनता के रास्ते फिर से पार्टी में आऊंगा।’ मेरे पिता ही मेरे लिए सर्वोपरि- तेजप्रताप तेज प्रताप ने कहा, ‘मेरे पिता ही मेरे लिए सर्वोपरि हैं। कोई किसी को दिल से बाहर नहीं कर सकता। परिवार के लोग दिल से बाहर नहीं निकालते। हम बिहार चुनाव लड़ेंगे। मेरी भूमिका जनता तय करेगी। जनता के बीच लगातार जा रहे हैं।’ पार्टी से निकाले जाने के बाद तेजप्रताप ने X पर लिखा था- मेरी भूमिका सुप्रीम कोर्ट तय करेगा इससे पहले 19 जून को पहली बार तेजप्रताप यादव ने चेतावनी भरे लहजे में अपनी बात रखी थी। तेजप्रताप ने अपने X पर लिखा मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालो, ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नही, शुरुआत तुमने की है अंत मैं करूंगा। झूठ और फरेब के बनाए इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं, तैयार रहना सच सामने आने वाला है, मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और माननीय सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा, कोई दल या परिवार नहीं। लालू ने पार्टी-परिवार से तेजप्रताप को किया अलग 25 मई को RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद ने तेजप्रताप को पार्टी और घर से निकाले जाने की जानकारी दी थी। लालू ने X पर लिखा- निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।’ अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सार्वजनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। अब तेजप्रताप का वो पोस्ट देखिए, जिसपर लालू परिवार में घमासान मच गया पोस्ट पर तेजप्रताप ने कहा था- अकाउंट हैक कर लिया गया तेजप्रताप की नई रिलेशनशिप की चर्चा 24 मई 2025 की शाम उनके फेसबुक अकाउंट से पोस्ट की गई एक तस्वीर से शुरू हुई। इसमें लिखा गया था कि, ‘मैं 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हूं।’ कुछ देर बाद इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। पोस्ट के करीब 5 घंटे बाद तेजप्रताप ने अपने X अकाउंट से पोस्ट कर कहा कि मेरा अकाउंट हैक कर लिए गया है। ये फर्जी पोस्ट है और फोटो एडिट की गई है। हालांकि उनके इस दावे के बाद 6 फोटो और दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें उनकी शादी से लेकर करवा चौथ मनाने तक के दावे किए जा रहे हैं। पोस्ट के बाद वायरल हुई थीं तस्वीरें…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *