राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में श्रीकृष्ण गोशाला के टीन शेड में शनिवार को एक बछड़े का आधा शव मिला। कांग्रेस नेता दीपक शर्मा ने बताया कि चार दिन पहले उन्होंने घायल बछड़े को इलाज के लिए गोशाला में छोड़ा था। दीपक शर्मा ने गोशाला कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि उचित देखरेख न होने से बछड़े की मौत हो गई। शव एक दिन तक वहीं पड़ा रहा, जिसे आवारा जानवरों ने नोच खाया। इस घटना के विरोध में दीपक शर्मा शव के पास धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही तहसीलदार सोनू गुप्ता, पशु चिकित्सक, पुलिसकर्मी और गोशाला समिति के अध्यक्ष मौके पर पहुंचे। दीपक शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर ऐसी घटना दोबारा हुई तो वे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूरे जिले में आंदोलन करेंगे। तहसीलदार ने बछड़े का पोस्टमॉर्टम कराने और रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब आधे घंटे चला धरना समाप्त हुआ। नगर परिषद के कर्मचारी शव को पशु चिकित्सालय ले गए, जहां पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *