ओडिशा के बालासोर में फकीर मोहन कॉलेज (ऑटोनोमस) में सेक्शुअल हैरेसमेंट की शिकायत करने वाली अपराजिता (20) के सुसाइड केस में नया खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 1 जुलाई की एक चिट्ठी में 71 छात्रों ने अपराजिता को कॉलेज से सस्पेंड करने की मांग की थी। आरोप है कि ये छात्र आरोपी BEd विभाग के HoD प्रो. समीर रंजन साहू के प्रभाव में थे। पत्र में अपराजिता के आरोपों को झूठा बताया गया और उनके समर्थकों पर भी कार्रवाई की मांग की गई थी। मृतक छात्रा की दोस्त ने भी आरोप लगाया कि BJD और कांग्रेस की स्टूडेंट यूनिट ने अपराजिता पर शिकायत वापस लेने का दबाव डाला था। वहीं, यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन UGC की 4 सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर पहुंची। कमेटी में प्रो. राज कुमार मित्तल (लीडर), प्रो. सुषमा यादव, डॉ. नीरजा गुप्ता और UCG की जॉइंट सेक्रेटरी संयुक्त सचिव असीमा मंगला शामिल हैं। दरअसल, BEd कोर्स में सेकेंड ईयर की स्टूडेंट अपराजिता (20) ने 12 जुलाई को अपने HOD समीर कुमार साहू के सेक्शुअल हैरेसमेंट से परेशान होकर कॉलेज कैंपस में खुद पर केरोसीन छिड़ककर आग लगा ली थी। 95 फीसदी झुलसी छात्रा अपराजिता की 14 जुलाई की देर रात भुवनेश्वर AIIMS में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। प्रो. मित्तल बोले- यह बेहद संवेदनशील मामला प्रो. मित्तल ने कहा- यह बेहद संवेदनशील मामला है। हम बहुत सावधानी के साथ जांच कर रहे हैं। कमेटी कॉलेज के प्रभारी प्रिसिंपल फिरोज कुमार पाधी से भी मिली। अब इंटरनल कंप्लेंट कमेटी (ICC) के मेंबर और BEd डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स से भी मिलेगी। प्रिंसिपल ने कहा- 3 अन्य एजेंसियां भी कॉलेज पहुंची हैं। इनके अलावा कालीप्रसन्न महापात्रा की अध्यक्षता वाली ओडिशा हायर एजुकेशन की 3 सदस्यीय हाई लेवल कमेटी भी कॉलेज पहुंची। 3 छात्र सदस्यों सहित ICC समिति के सदस्यों से मुलाकात की। ICC समिति पर लापरवाही का आरोप इंटरनल कंप्लेंट कमेटी (ICC) के मेंबर्स से पूछताछ इसलिए की जा रही है, क्योंकि मृतक छात्रा के पिता ने आरोप लगाया था कि कमेटी ने बेटी की मदद नहीं की। छात्रा के पिता ने कहा- मेरी बेटी कॉलेज में एक प्रोफेसर से परेशान थी। उसने सेक्शुअल हैरेसमेंट और टॉर्चर करने की कई बार शिकायत की, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने कुछ नहीं किया। अपराजिता के गांव पहुंची पुलिस ओडिशा पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम अपराजित के गांव पहुंची। CBI IG एस शाइनी और DSP इमान कल्याण नायक ने मृतक छात्रा के माता-पिता और भाई से मुलाकात की। IG शाइनी ने कहा- पूरी निष्पक्षता के साथ मामले की जांच की जाएगी। मृतक छात्रा के परिवार का दावा था कि बेटी ने शरीर पर पेट्रोल डाला था। पुलिस कॉलेज के पास वाले पेट्रोल पंप भी पहुंची और 11 से 13 जुलाई के बीच का CCTV फुटेज कलेक्ट किया। इसके अलावा CBI ने 17 जुलाई को कटक के SBC मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंची। यहां ज्योतिप्रकाश बिस्वाल का इलाज चल रहा है। बिस्वाल वही शख्स ने जिसने सबसे पहले आग में घिरी अपराजिता को बचाने की कोशिश की थी, जिस दौरान वह भी 15 फीसदी झुलसा है। CBI ने उसका बयान दर्ज किया। अपराजिता की सहेली बोली- HoD ने 300 स्टूडेंट्स को अपने पक्ष में लिया HoD ने खुद को बचाने के लिए 300 स्टूडेंट्स को अपने पक्ष में किया था। अपराजित के फेवर में केवल 15-20 स्टूडेंट्स ही थे। इसके चलते वो बहुत परेशान थी। वहीं, ICC मेंबर ने बताया कि HoD समीर ने कम अटेंडेंस के आधार पर 29 जून को अपराजिता को सेमेस्टर एग्जाम भी नहीं देने दिया था। उनके जारी नोटिस में अपराजित समेत 9 छात्रों के नाम थे, जिन्हें एग्जाम नहीं देने की बात कही गई थी, लेकिन 8 अन्य छात्रों ने एग्जाम दिया था। छात्रा डेथ केस की टाइमलाइन… 17 जुलाई: कांग्रेस सहित 8 पार्टियों का प्रदर्शन ओडिशा में सेक्शुअल हैरेसमेंट की शिकार छात्रा की मौत को लेकर विपक्ष ने 17 जुलाई को ओडिशा बंद बुलाया था। प्रदर्शनकारियों ने भद्रक में ट्रेन को रोका था। भुवनेश्वर में बसों का चक्काजाम किया गया था। भद्रक जिले के चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर टायर जलाए गए थे, जिसके चलते ट्रकों की लंबी कतार लग गई थी। मयूरभंज में भी लोग सड़क पर प्रदर्शन करने उतरे थे कांग्रेस सहित 8 विपक्षी पार्टियां इस प्रदर्शन में शामिल हुईं थीं। इनमें बीजू जनता दल, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी CPI(M), सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (SUCI) के नेता-कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में नजर आए थे। पूरी खबर पढ़ें… प्रदर्शन की 6 तस्वीरें.. 15 जुलाई: राहुल गांधी का पोस्ट- बेटियां जल रही हैं, PM चुप 14 जुलाई: राष्ट्रपति मुर्मू ने पीड़ित छात्रा से मुलाकात की थी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 जुलाई को AIIMS के बर्न यूनिट में जाकर पीड़िता से मुलाकात की थी। राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए भुवनेश्वर AIIMS पहुंची थीं। उन्होंने पीड़िता के परिवार को अच्छे से अच्छा इलाज का आश्वासन दिया था। हालांकि, उसी दिन बाद में छात्रा ने दम तोड़ दिया। 12 जुलाई- छात्रा ने आत्मदाह किया, आरोपी अरेस्ट …………………….. बालासोर हैरेसमेंट केस पर दैनिक भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ें… प्रोफेसर सेक्शुअली हैरेस करते थे, प्रिंसिपल बोले-सबूत लेकर आओ’: ओडिशा स्टूडेंट सुसाइड केस, पिता बोले-क्लास में बेइज्जती करते थे HoD विक्टिम ने कॉलेज प्रिंसिपल दिलीप कुमार घोष से लेकर इंटरनल कंप्लेंट कमेटी (ICC) तक सभी से मामले की शिकायत भी की। पिता का आरोप है कि कॉलेज ने हर बार शिकायत को नजरअंदाज कर दिया। प्रोफेसर समीर और प्रिंसिपल दिलीप ने ही अपराजिता को जान देने के लिए मजबूर किया। पूरी खबर पढ़ें…
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
