मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में स्थित नागद्वार मंदिर के लिए यात्रा शनिवार (19 जुलाई) से शुरू हो गई है। भगवान शिव का ये मंदिर साल भर में सिर्फ 10 दिन के लिए ही खुलता है। दूर-दूर से आए श्रद्धालु 7 पहाड़ियां चढ़कर 20 किलोमीटर की कठिन यात्रा तय करने के बाद इस जगह तक पहुंचते हैं। यात्रा में देशभर से करीब 5-6 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। दैनिक भास्कर आपको बता रहा है कि यात्रा की मान्यता क्या है? ये कितनी दुर्गम है। प्रशासन ने क्या तैयारियां की हैं…? नागराज की दुनिया भी कहा जाता है नागद्वार मंदिर
नागद्वार मंदिर को नागराज की दुनिया भी कहा जाता है। यह यात्रा श्रावण मास में नागपंचमी पर जाती है। यह यात्रा करीब 100 साल पहले से चल रही है। घने जंगल, पहाड़ियों की ऊंची चोटियों के बीच नदियां और झरने भी हैं। नागद्वारी यात्रा में मुख्य पड़ाव स्वर्गद्वार है। यहां तक पहुंचने के लिए दो पहाड़ियों के बीच सीढ़ी लगाई गई है। नागद्वार की यात्रा शुरू होने के पीछे दो कहानियां सामने आती हैं। महाशिवरात्रि पर चौरागढ़ महादेव मेला और सावन में नागद्वारी मेला
सतपुड़ा की घनी पहाड़ियों में भगवान महादेव के कई मंदिर हैं, जिसमें जटाशंकर महादेव, चौरागढ़ महादेव, गुप्त महादेव, बड़ा महादेव, नागद्वार मंदिर, निशानगढ़, नंदीगढ़, गणेश पर्वत जैसे कई धार्मिक स्थान हैं। यहां साल में दो बार धार्मिक मेला लगता है। महाशिवरात्रि पर चौरागढ़ महादेव मेला और सावन में नागद्वारी मेला। भगवान चौरागढ़ के दर्शन साल भर होते हैं। इनके दर्शन के लिए श्रद्धालु कभी भी दर्शन करने जा सकते हैं। वहीं, नागद्वार के दर्शन साल में केवल 10 दिन होते हैं। भक्त हर भोला, एक नमन शिव गौरा, हर-हर महादेव और हर भोला के जयकारे लगाते हुए यात्रा करते हैं। 13-14 किमी की है जलगली से नागद्वार मंदिर तक की यात्रा
नागद्वारी यात्रा की शुरुआत जलगली से हुई है। पचमढ़ी से जलगली तक गाड़ियां जाती हैं। जलगली से नागद्वार मंदिर तक की यात्रा करीब 13-14 किलोमीटर की है। इस दौरान सात पहाड़ चढ़ने होते हैं। इनमें ऊंचे-नीचे सर्पाकार पगडंडियों और सीढ़ियों की मदद से मंदिर तक पहुंचना होता है। नागद्वारी मंदिर और उसके बीच पड़ने वाले स्थलों की दूरी टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में है नागद्वारी यात्रा मार्ग
नागद्वारी गुफा और यात्रा का पूरा रास्ता सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में आता है। इस वजह से यहां प्रवेश वर्जित रहता है। रिजर्व फॉरेस्ट प्रबंधन यहां जाने वाले रास्ते का गेट बंद कर देता है। साल में सिर्फ एक बार ही 10-11 दिन सावन माह में नागद्वारी यात्रा के लिए इस रास्ते को खोला जाता है। श्रद्धालु श्रावण माह में शिवजी की आराधना और नागदेवता के दर्शन करने के लिए मध्य प्रदेश समेत छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु आते हैं। सबसे ज्यादा श्रद्धालु महाराष्ट्र के होते हैं। इन्हें भोला भगत भी कहा जाता है। नागद्वार यात्रा के लिए इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी
नागद्वारी यात्रा के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। इस यात्रा में अकेले न जाएं। दो-तीन साथियों के साथ जाएं। कोई सामान लोड न रखे। अपने साथ बरसाती, पानी बोतल जरूर रखे। कपूर साथ ले जाएं, ताकी दुर्गम रास्ते पर बदबू आने और ऑक्सीजन कम लगने पर इसका इस्तेमाल कर सकें। यात्रा के रास्ते पर जगह-जगह श्रद्धालु नित्य कर्म करते हैं, जिसकी दुर्गंध काफी होती है। बारिश लगातार होने से तो इसका ज्यादा असर तो नहीं होता, लेकिन बारिश बंद रहने पर दुर्गंध से हैजा फैलने का खतरा रहता है। इसलिए बारिश होने पर ही यात्रा पर जाएं। पूरी आस्था और विश्वास के साथ यात्रा करें। 100 साल पहले से चल रही है नागद्वारी की धार्मिक यात्रा सुरक्षा व्यवस्था में 700 से अधिक जवान
जिला पंचायत सीईओ और मेला समिति अध्यक्ष सुजान सिंह रावत ने बताया कि यह काफी कठिन यात्रा रहती है, जिसके लिए जिला प्रशासन ने व्यवस्था की है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए करीब 690 पुलिस बल, 130 होमगार्ड, 50 आपदा मित्र, 12 एसडीआरएफ के जवान व्यवस्थाएं संभालेंगे। स्लीपर कोच बसें प्रतिबंधित, रास्ते पर लगाए साइन बोर्ड
मेला अवधि के दौरान पचमढ़ी जाने वाली स्लीपर कोच बसों के परिवहन पर रोक लगाई गई है। श्रद्धालुओं और सैलानियों के लिए सड़कों की मरम्मत के साथ ही जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए गए हैं, ताकी श्रद्धालु भटके नहीं। इसके अलावा डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ के साथ ही दवाओं का इंतजाम है। इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
नागद्वारी मेले में आने के लिए बस किराया तय नर्मदापुरम जिले की पचमढ़ी में 19 जुलाई से शुरू हो रहे नागद्वारी मेले के लिए परिवहन विभाग ने विभिन्न स्थानों से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बस किराया निर्धारित कर दिया है। नर्मदापुरम से पचमढ़ी (130 किमी) का किराया 157 रुपए, नागपुर से 338 रुपए, भोपाल से 250 रुपए रहेगा। पढ़ें पूरी खबर…
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
