हथियार तस्करी के आरोपी को बुरहानपुर पुलिस पटियाला जेल से गिरफ्तार किया है। आरोपी रविंदर पिता अनूप कुमार रोहतक हरियाणा का रहने वाला है। खकनार थाना पुलिस ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर बुरहानपुर लाया है। रविंदर 2024 में अवैध हथियारों के एक मामले में फरार हो गया था। उस समय पुलिस ने उसके एक साथी को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा था। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी पटियाला जेल में बंद है। इसके बाद बुरहानपुर से वारंट लेकर पुलिस टीम पटियाला पहुंची। टीम ने आरोपी को जेल से हिरासत में लेकर बुरहानपुर लाया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पंजाब में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कुल 4 मामले दर्ज हैं। उससे पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद है। हाथ से बनी 7 पिस्टर और मैग्जीन के साथ पकड़ा गया था
दरअसल 26 नवंबर 2024 को रूपेंदर पिता सतपाल 28 निवासी मंडी डबवाली हरियाणा को खकनार पुलिस ने हाथ से बनी 7 पिस्टल, 6 खाली मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपी से पूछताछ में पता चला था कि वह रविंदर कुमार निवासी टिटोली के साथ खकनार क्षेत्र के ग्राम पाचौरी में 7 हस्तनिर्मित पिस्टल, 6 खाली मैग्जीन लेने आए थे। पाचौरी के कृष्णा सिकलीगर से हथियार खरीदकर वापस जाते समय पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की तब रूपेंदर को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन रविंदर फरार हो गया था। उसके खिलाफ भी आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया था। एसपी देवेंद्र पाटीदार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए तक पुलिस ने पता किया तो जानकारी मिली कि फरार आरोपी रविंदर पंजाब की पटियाला जेल में बंद है। खकनार टीआई अभिषेक जाधव ने बताया आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट तैयार कराकर टीम पंजाब रवाना की गई। आरोपी को जेल से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में टीआई अभिषेक जाधव, सहायक उपनिरीक्षक तारक अली, प्रधान आरक्षक राजकुमार वर्मा, अजय अजनारे, आरक्षक विजेंद्र देवल्य, जितेंद्र चौहान, मंगल पालवी और सायबर सेल के दुर्गश पटेल शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *