देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने शनिवार को सोनकच्छ एसडीएम और तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील कोर्ट में गड़बड़ियां मिलीं। तहसील कोर्ट में 58 आवेदनों को आरसीएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन स्वीकार नहीं किया गया था। साथ ही इन आवेदनों के प्रकरण भी नहीं बनाए गए थे। सीमांकन प्रकरणों को बिना सत्यापन के स्वीकार कर लिया गया था। कई सीमांकन प्रकरणों में नक्शे की त्रुटियां बताकर बिना सीमांकन के ही खारिज कर दिया गया था। इन अनियमितताओं के लिए कलेक्टर ने तहसीलदार संजय गर्ग को शोकॉज नोटिस जारी किया। रीडर तहसीलदार अतुल कचौले की एक महीने की सैलरी रोकने के निर्देश दिए। एसडीएम प्रियंका मिमरोट को तहसील कार्यालय में लंबित सभी प्रकरणों की जांच करने को कहा गया। कलेक्टर ने कार्यालय के विभिन्न कक्षों में रिकॉर्ड संधारण और पंजियों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाफ से आवेदनों के निराकरण और कार्य संपादन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। इसके बाद कलेक्टर ने ग्राम पंचायत अगेरा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को गणित पढ़ाया और सवाल हल करवाए। अंग्रेजी और संस्कृत के प्रश्न भी पूछे। छात्रों से स्कूल ड्रेस, छात्रावास में नाश्ता और भोजन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। छात्रावास में सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *