सैमसंग ने भारतीय बाजार के लिए बजट रेंज में नया 5G स्मार्टफोन गैलेक्सी F36 लॉन्च किया है। फोन OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन) के साथ 50 मेगापिक्सल के ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस है। फोन कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स के साथ आता है। इसमें सर्किल टू-सर्च, एडिट सजेशन और इमेज क्लिपर जैसे AI टूल शामिल हैं। वहीं इसमें जेमिनी लाइव भी दिया गया है, जिससे आपको सवाल के रियल टाइम जवाब मिलेंगे। कोरियन टेक कंपनी ने इसे 2 स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया है। इसमें 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज शामिल हैं। इसकी शुरुआती कीमत 17,499 रखी गई है। फोन की सेल 29 जुलाई से शुरू होगी। शुरुआती सेल में कंपनी फोन पर 500 रुपए का कूपन डिस्काउंट और 1000 रुपए का बैंक कार्ड डिस्काउंट दे रही है, जिससे इसे 15,999 रुपए के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी F36: डिजाइन सैमसंग गैलेक्सी F36 का डिजाइन स्लिम और प्रीमियम है। इसकी मोटाई सिर्फ 7.7mm और वजन 197 ग्राम है। फोन का रियर पैनल लेदर फिनिश के साथ आता है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है और फिंगरप्रिंट्स से बचाता है।यहां लेफ्ट टॉप कॉर्नर पर वर्टिकली ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो गैलेक्सी M36 5G के डिजाइन से मिलता-जुलता है। कैमरा मॉड्यूल पिल-शेप्ड है, जिसमें LED फ्लैश भी है। फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच के साथ सेल्फी कैमरा है। फोन का फ्लैट फ्रेम और राउंडेड कॉर्नर इसे स्टाइलिश बनाते हैं। सिम ट्रे बाईं ओर है और पावर/वॉल्यूम बटन दाईं ओर हैं। फोन के बेजल्स काफी पतले हैं और यह कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस विक्टस+ प्रोटेक्शन के साथ आता है। इममें 3 कलर ऑप्शन कोरल रेड, लक्स वायलेट और ऑनेक्स ब्लैक मिलेंगे।

सैमसंग गैलेक्सी F36: स्पेसिफिकेशन्स डिस्प्ले: सैमसंग गैलेक्सी F36 5G में 17.1cm का फुल HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करता है। यानी इसमें स्मूथ स्क्रॉलिंग और रिस्पॉन्सिव टच एक्सपीरियंस मिलेगा, खासकर गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1200 निट्स है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। यह गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन के साथ आता है, जो स्क्रैच से सुरक्षा देता है। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल लेंस, 8MP मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, और 2 मेगापिक्सल का मेक्रो लेंस शामिल है। वहीं, वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में एडवांस्ड नाइट मोड और नाइट पोर्टेरेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इससे कम लाइट में भी क्रिस्टल क्लियर फोटो और वीडियो बनाए जा सकते हैं। फोन के दोनों तरफ से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। परफॉर्मेंस: सैमसंग गैलेक्सी M36 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। फोन में 5 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना सैमसंग एग्जीनोस 1380 प्रोसेसर ​दिया गया है, जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। फोन के साथ 6 साल का OS अपग्रेड और 6 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। बैटरी: पावर बैकअप के लिए सैमसंग फोन को तगड़ी 5000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। बैटरी को चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *