बिलासपुर में कुछ रसूखदार और प्रभावशाली लड़कों ने बीच सड़क लग्जरी कारें खड़ी कर दी, जिससे बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे हाईवे जाम पर लंबा जाम लगा रहा। बाकायदा इसका रील्स बनाकर 2 दिन पहले इंस्टाग्राम में भी अपलोड किया गया था। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता के करीबी और कांग्रेस नेता रहे विनय शर्मा के बेटे वेदांश शर्मा ने दो नई लग्जरी और महंगी कार खरीदी। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ टोयोटा शो रूम गया था। जहां उसने अलग-अलग पोज में वीडियो बनवाया। उसके साथ ब्लैक कलर की गाड़ियों का काफिला था। मामला दो थाना क्षेत्र हिर्री और चकरभाठा के आसपास का है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। लग्जरियस कारें अड़ाकर नेशनल हाईवे जाम जानकारी के मुताबिक, नई कार खरीदने के बाद रात में वेदांश अपने दोस्तों के साथ बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे घूमने निकल गया। इस दौरान उसने दो नई कार और दोस्तों की कार बीच सड़क पर पार्किंग की और फोटो शूट करवाया। इसके लिए बाकायदा स्टूडियो से कैमरामैन और ड्रोन भी मंगाया गया था। नेशनल हाईवे जाम करने पर वहां बड़ी गाड़ियों की कतार लग गई। लेकिन, किसी ने उन्हें कारें हटाकर रास्ता देने की बात कहने की हिम्मत नहीं जुटाई। वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा है कि नई कार खरीदने के बाद अपना रसूख दिखाने के लिए ऐसा किया गया है। गाड़ियां अड़ाकर नेशनल हाईवे जाम करने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीछे बड़ी गाड़ियां का जाम भी दिख रहा। खुद शेयर किया वीडियो फिर किया डिलीट नई कार खरीदने का जश्न और अपना टशन दिखाने के लिए यह सब किया गया था। यही वजह है कि रील्स बनाकर वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। वेदांश ने अपनी आईडी से वीडियो शेयर किया था। लेकिन, जब सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हुआ, तब आईडी ही डिलीट कर दिया गया। लेकिन, अब सोशल मीडिया में यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि सर्च करने पर आईडी नहीं दिख रही। पुलिस ने भी नहीं दिखाई कार्रवाई करने की हिम्मत वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि आठ-दस महंगी और लग्जरी गाड़ियां नेशनल हाईवे पर लाइन से खड़ी है, वहीं साइड में युवक जश्न मनाते मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सड़क जाम होने से वाहन चालकों के साथ ही लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर पुलिस को भी जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कमेंट्स में लिखा जा रहा है कि पुलिस के नियम कायदे केवल सामान्य वर्ग के लिए है। रसूखदार और प्रभावशाली को खुली छूट है। ऐसे में वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस अनजान बनी है और कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। ………………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… युवक ने बीच सड़क पर तलवार से काटे 6 केक:दोस्तों ने VIDEO किया वायरल, पुलिस ने बर्थडे-बॉय को पकड़ा, पढ़िए ऐसे ही 5 केस छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवक ने अपने जन्मदिन पर तलवार से केक काटा। तलवार से केक काटने का उसके दोस्तों ने वीडियो भी बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरावन का है। पढ़ें पूरी खबर…
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
