मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म सैयारा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म से अनन्या पांडे के कजिन और चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने डेब्यू किया है। फिल्म में उनके साथ लीड रोल में अनीत पड्डा हैं जो काजोल स्टारर सलाम वेंकी में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म की लेंथ 2 घंटा 36 मिनट है। दैनिक भास्कर ने इस फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार की रेटिंग दी है। फिल्म की कहानी कैसी है? वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) एक शांत मिजाज की लड़की है, जो दुनिया से छुपाकर कविताएं लिखती है। जब उसकी कोर्ट मैरिज ऐन वक्त पर टूट जाती है, तो वह बुरी तरह टूट जाती है और लिखना भी छोड़ देती है। छह महीने बाद, वाणी बतौर पत्रकार एक नई शुरुआत करती है। वहीं उसकी मुलाकात होती है क्रिश कपूर (अहान पांडे) से होती है। वह एक गुस्सैल लेकिन लेकिन उभरता हुआ टैलेंटेड सिंगर है, जो अपने गानों के लिए अल्फाज तलाश रहा है। क्रिश जब वाणी की पुरानी कविताएं पढ़ता है, तो वो उसके अंदर की भावनाओं से जुड़ जाता है और दोनों मिलकर एक साथ गाने बनाना शुरू करते हैं। संगीत उन्हें करीब लाता है, लेकिन उनकी जिंदगी की उलझनें आसान नहीं हैं। प्यार, करियर और अतीत, सब कुछ बीच में आकर इस मोहब्बत को बार-बार तोड़ता है। स्टारकास्ट की एक्टिंग कैसी है? अहान पांडे का डेब्यू सरप्राइज पैकेज है। उनका गुस्सा, असुरक्षा और प्यार,सब कुछ स्क्रीन पर साफ झलकता है। अनीत पड्डा ने अपने किरदार में बहुत सादगी और परिपक्वता दिखाई है। उनकी आवाज और आंखों के जरिए जो दर्द बाहर आता है, वो दिल को छूता है। सह कलाकारों में गीता अग्रवाल शर्मा और वरुण बडोला जैसे चेहरे सीमित, लेकिन असरदार हैं। फिल्म का डायरेक्शन और तकनीकी पक्ष कैसा है? मोहित सूरी अपनी इमोशनल कहानियों और म्यूजिकल लव स्टोरीज के लिए जाने जाते हैं। फिल्म ‘सैयारा’ में वो उसी जोन में लौटे हैं। कहानी में गहराई है, लेकिन कुछ हिस्सों में पुराने फॉर्मूले की झलक मिलती है। इंटरवल ब्लॉक में ट्विस्ट चौंकाता है और कुछ दृश्य सचमुच असर छोड़ते हैं। खासकर जब वाणी अपना अतीत क्रिश से साझा करती है या जब दोनों का एक गीत तैयार होता है। ड्रामा, संगीत और रिश्तों की जटिलता को मोहित ने बड़ी खूबसूरती से पिरोया है, लेकिन क्लाइमैक्स थोड़ी और कसावट मांगता है। फिल्म कुछ हिस्सों में predictable हो जाती है। मोहित सूरी की पुरानी फिल्मों जैसे ‘आशिकी 2’ की हल्की झलकें महसूस होती हैं। कहानी में एक नया पैनापन और थोड़ा और ताजगी होती, तो फिल्म का असर और गहराता। कैमरा वर्क और प्रोडक्शन डिजाइन फिल्म को विज़ुअली रिच बनाते हैं। एडिटिंग थोड़ी और चुस्त हो सकती थी, खासकर दूसरे हिस्से में। फिल्म का म्यूजिक कैसा है? संगीत फिल्म की जान है। इसमें कोई शक नहीं कि ‘सैयारा’ का म्यूजिक लंबे वक्त तक प्लेलिस्ट में बना रहेगा। टाइटल ट्रैक इमोशनल है और कहानी को उठाता है। ‘धुन’, ‘बरबाद’, ‘तुम हो तो’, हर गाना माहौल बनाता है, जोर से नहीं, धीरे-धीरे असर करता है। फाइनल वर्डिक्ट, देखे या नहीं? ‘सैयारा’ उन लोगों के लिए है, जो टूटे दिलों से निकली आवाजों को सुनना जानते हैं। ये फिल्म दिखाती है कि कैसे संगीत न सिर्फ जोड़ता है, बल्कि जख्मों को भरने का जरिया भी बनता है। अगर आप इमोशनल लव स्टोरीज और मेलोडियस म्यूजिक पसंद करते हैं, तो सैयारा आपका दिल छू सकती है।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
