दुनिया में ‘टर्बन टॉरनेडो’ के नाम से मशहूर सरदार फौजा सिंह (114) अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोमवार को हुए सड़क हादसे में सबसे उम्रदराज एथलीट का निधन हो गया। पुलिस ने आरोपी NRI अमृतपाल सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसकी फॉर्च्यूनर भी बरामद कर ली है। पंजाब के जालंधर जिले के कस्बा आदमपुर में फौजा सिंह का पैतृक गांव ब्यास पिंड है, जहां मंगलवार को खामोशी पसरी हुई थी। जिनकी हंसी, दौड़ और जिद पर दुनिया फख्र करती थी, उन फौजा सिंह के गांव की गलियों में लोग तो अब भी यकीन नहीं कर पा रहे कि जो शख्स कल तक चहकते हुए सैर पर निकला था, वह कभी वापस नहीं आएगा। दैनिक भास्कर एप की टीम फौजा सिंह के पैतृक गांव ब्यास पिंड पहुंची तो हर कोई फौजा सिंह के बारे में चर्चा करता नजर आया। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि फौजा सिंह कहते थे कि दौड़ना कभी नहीं छोड़ूंगा, और सच में वो आखिरी दम तक नहीं रुके। 14 जुलाई को दोपहर बाद करीब 3 बजे वह दौड़ने ही निकले थे कि एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। फौजा के बेटे हरविंदर सिंह ने बताया कि उनके पिता की इच्छा थी कि अंतिम संस्कार पैतृक गांव ब्यास पिंड में ही किया जाए। पिता की इच्छा के अनुसार, अंतिम संस्कार गांव में ही किया जाएगा। परिवार के लोग विदेश से आ रहे हैं। उन्हें यहां पहुंचने में 3 दिन का समय लगेगा। इसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। टीम ने उस घटनास्थल को भी देखा, जहां फौजा सिंह के साथ हादसा हुआ था। कैसे हुआ हादसा, लोगों ने क्या बताया, फौजा सिंह के बारे में क्या कहते हैं ग्रामीण? पढ़िए पूरी रिपोर्ट… फौजा सिंह के साथ हादसे की कहानी, चश्मदीद की जुबानी… तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 8 फुट तक हवा में उछले
दैनिक भास्कर की टीम फौजा सिंह के निधन के बाद मंगलवार को उनके गांव पहुंची। सबसे पहले गांव के मोड़ पर हाईवे पर फौजा सिंह के एक्सीडेंट के बाद खून के धब्बे मिले। टक्कर मारने वाली कार के कुछ पुर्जे भी मौके पर पड़े थे। ब्यास पिंड के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने बताया कि हादसे के वक्त वह क्राइम सीन से कुछ ही दूरी पर थे। वे अपनी गाड़ी में जालंधर सिटी की ओर जा रहे थे। इस दौरान एक फॉर्च्यूनर ने फौजा सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फौजा सिंह मेरे सामने करीब 8 फुट तक हवा में उछल गए। कार चालक रुका नहीं, 7 किमी दूर अस्पताल लेकर पहुंचा
गुरप्रीत ने आगे कहा- जिस गाड़ी से टक्कर हुई वह सफेद रंग की थी। घटना के बाद गाड़ी सवार मौके पर नहीं रुका और फरार हो गया। इसके बाद गुरप्रीत सिंह बाबा फौजा सिंह के पास पहुंचा और उन्हें साइड में किया। साथ ही उन्होंने उनके बेटे हरविंदर सिंह को जानकारी दी। आसपास के लोगों की मदद से गुरप्रीत ने फौजा सिंह को अपनी कार में लेटाया और तुरंत घटना स्थल से 7 किलोमीटर की दूर पर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। फौजा सिंह के सिर पर सबसे बड़ा घाव था। साथ ही उनकी पसलियों और टांगों पर भी गंभीर चोटें आईं थी। लीज पर ले रखा था ढाबा, रोजाना सैर करने जाते थे
घटनास्थल पर ही गांव के एक बुजुर्ग व्यक्ति महिंदर सिंह सड़क पर फौजा सिंह के बिखरे हुए खून को देख रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे के 10 मिनट बाद सूचना मिल गई थी कि बाबा फौजा सिंह का एक्सीडेंट हुआ है। फौजा सिंह अक्सर अपने ढाबे तक सैर करने के लिए चले जाते थे। यह ढाबा उन्होंने लीज पर ले रखा था। जब फौजा सिंह को क्राइम सीन से अस्पताल लेकर जाया गया था, तब तक वह बातचीत कर रहे थे। मगर बाद में उनकी मौत हो गई थी। घटनास्थल पर पड़े खून को देख बुजुर्ग हुए भावुक
फौजा सिंह के बारे में और जानकारी लेने के लिए सवाल किया तो महिंदर सिंह भावुक हो गए। कहा कि फौजा सिंह गांव की शान थे। उनकी मौत से हमारे गांवों को कभी न पूरा होने वाला नुकसान हुआ है। उन्होंने हमें हमेशा प्यार से बच्चों की तरह समझाया। पूरे गांव में शोक की लहर है, क्योंकि गांव में फौजा सिंह की सभी बहुत इज्जत करते थे। वह कहते थे कि दौड़ना कभी नहीं छोड़ूंगा, और सच में वो आखिरी दम तक नहीं रुके। कमरे की दीवारों पर लगे थे मेडल और प्राइज
जब दैनिक भास्कर की टीम फौजा सिंह के घर पहुंची तो पूरे घर में सन्नाटा छाया हुआ था। पारिवारिक सदस्य शोक में थे। एक कमरे में फौजा सिंह द्वारा जीते गए मेडल और प्राइज पड़े हुए थे। कुछ मेडल दीवारों पर भी टांग रखे थे। ये मेडल फौजा सिंह की मेहनत और अच्छाई की मिसाल दे रहे थे। अब पढ़ें फौजा सिंह के गांव के बुजुर्ग क्या बोले…. सुरिंदर सिंह बोले- गांव में बस फौजा सिंह की ही चर्चा
महिंदर सिंह के बाद दैनिक भास्कर से ब्यास पिंड के रहने वाले बुजुर्ग और फौजा सिंह के अच्छे जानकार सुरिंदर सिंह ने बातचीत की। सुरिंदर सिंह ने कहा- हादसे का तो मुझे पता नहीं कब हुआ, मगर फौजा सिंह की मौत से हमारे गांव में शोक की लहर है। पूरे गांव में लोग चर्चा कर रहे हैं कि बाबा फौजा सिंह नहीं रहे। गांव में बस अब यही चर्चा है। बीते दिनों पंजाब के राज्यपाल भी फौजा सिंह से मिलने के लिए आए थे। बेटे हरविंदर सिंह ने बताई पिता से जुड़ी 4 अहम बातें…
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
