भोपाल में हुए रेप और ब्लैकमेलिंग केस का मुख्य आरोपी फरहान पीड़िता को दूसरी लड़कियों के साथ किए रेप के वीडियो दिखाकर कहता था कि तेरे साथ भी ऐसा ही करूंगा। ये खुलासा पुलिस की चार्जशीट से हुआ है। दरअसल, इस केस में अब तक तीन चालान पेश हो चुके हैं। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने मुख्य चालान के साथ पूरक चालान भी पेश किया है। चार्जशीट में इस बात का भी जिक्र है कि जिस पीड़िता ने सबसे पहले फरहान के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उसे फरहान ने कहा था कि वह पुलिस से शिकायत न करे। फरहान उसे एक एफिडेविट देने को तैयार था। इसमें वो लिखने वाला था कि आगे से उसके साथ रेप नहीं करेगा। बता दें कि 12 अप्रैल को एक युवती ने भोपाल के बागसेवनिया थाने में रेप और ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत के बाद 13 अप्रैल को फरहान को गिरफ्तार किया। इसके बाद एक-एक कर 6 आरोपी गिरफ्तार हुए। इस मामले में अबतक 5 लड़कियों ने शिकायत दर्ज कराई है। शुरुआती जांच से लेकर गवाहों के बयान, डिजिटल सबूतों और मेडिकल रिपोर्ट तक, पुलिस की चार्जशीट में फरहान ही मुख्य आरोपी है। पढ़िए रिपोर्ट… अब सिलसिलेवार जानिए तीनों चार्जशीट के बारे में… रेप कर बोला- फिर नहीं मिली तो बदनाम कर दूंगा
बागसेवनिया थाने में ही सबसे पहले दो सगी बहनों ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक महीने की जांच के बाद 11 जून को मुख्य आरोपी फरहान खान और साहिल खान के खिलाफ चालान पेश किया। 57 गवाहों की लिस्ट के साथ 240 पेज का ये चालान विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) नीलम मिश्रा की अदालत में पेश हुआ। इस चालान के साथ पुलिस ने पीड़िताओं की मेडिकल रिपोर्ट और अहम दस्तावेज भी पेश किए। दोनों आरोपियों की पेशी जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई गई। इस चालान में पुलिस ने बताया कि फरहान ने दोनों बहनों को धमकाकर उनके साथ जबरन फिजिकल रिलेशन बनाए थे। इतना ही नहीं मुस्लिम बनने के लिए कई बार दबाव डाला था। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि अप्रैल 2023 में फरहान मुझे बाहर घुमाने के बहाने अपने अशोका गार्डन स्थित घर ले गया। यहां उसने मेरे साथ रेप किया। इसके बाद मारपीट कर बोला- कि अगर आगे मुलाकात नहीं की तो बदनाम कर दूंगा। धमकी दी थी कि पापा और भाई को मार डालेगा
पीड़िता ने बताया कि उसकी फरहान से मुलाकात बहन के कॉलेज में हुई थी। यहां उसने जबरदस्ती दोस्ती की। उसने जब पहली बार रेप किया तो धमकी दी थी कि अगर अगली बार शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो पापा और भाई को मार डालेगा। वह मोबाइल में दूसरी लड़कियों के रेप वीडियो दिखाकर कहता था- तेरे साथ भी ऐसा ही करूंगा। पीड़िता के मुताबिक जब वह इंदौर चली गई तब भी उसने पीछा नहीं छोड़ा। अप्रैल महीने में वह इंदौर आया और मुझे कॉल कर बोला कि तुझसे माफी मांगना है। मैं उससे मिलने के लिए तैयार हो गई। वह मेरे घर आया तब मैं अपने दोस्त से बात कर रही थी। उसने चाकू दिखाकर मुझसे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मैंने जब ये बात अपने दोस्त और बुआ के बेटे को बताई तो वे मुझे भोपाल लेकर आए। यहां सभी ने मुझसे पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा। मैं डर गई। पापा को पता चलेगा तो फिर क्या होगा? फरहान को भी ये बात पता चली थी तो उसने मुझसे कहा कि वो एफिडेविट देगा कि अब ऐसा नहीं करेगा। शिकायत के एक दिन पहले 11 अप्रैल को फरहान ने मुझे कॉल किया और बोला- कर दे शिकायत, मैं फरारी काट लूंगा। पुलिस मेरा कुछ बिगाड़ नहीं पाएगी। फरहान बोला- शादी करना है तो मुस्लिम बनना पड़ेगा
अशोका गार्डन पुलिस ने इस मामले में दो चालान पेश किए हैं। पहला चालान 19 जून को पेश किया और दूसरा 2 जुलाई को। यहां भी दो बहनों ने रेप और ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई है। 41 गवाहों की लिस्ट के साथ 264 पेज के चालान में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह साल 2021 में जॉब करने भोपाल आई थी। उसकी फरहान से मुलाकात रूममेट के जरिए हुई थी। कुछ दिनों बाद फरहान ने उसे रिश्ते में मामा लगने वाले अली से मिलाया था। उसकी और अली की दोस्ती हो गई। इधर फरहान ने पीड़िता से कहा कि वह उसे पसंद करता है और उससे शादी करना चाहता है, लेकिन उसे मुस्लिम धर्म अपनाना होगा। पीड़िता ने जब ऐसा करने से इनकार किया तो फरहान ने उससे बातचीत बंद कर दी। अबरार के घर ले गया, वीडियो बनाते हुए कमरे में आया
साल 2024 में एक दिन अली ने मुझे कॉल किया और मुझसे माफी मांगने लगा। मैं अपने मिडटर्म एग्जाम के लिए भोपाल आई तो वह मुझसे मिला। वह मुझे अपने दोस्त अबरार के घर ले गया। यहां उसे किसी ने कॉल किया तो वह बाहर से दरवाजा लगाकर चला गया। अली के जाने के 5 मिनट बाद फरहान रूम में वीडियो बनाते हुए आया। उसने मेरा मोबाइल छीना और घरवालों को कॉल करने की धमकी देने लगा। जब मैंने ऐसा करने से मना किया तो मेरे साथ मारपीट की और रेप किया। इस दौरान उसने मेरा वीडियो बनाया और बार-बार कह रहा था कि तू हिंदू है या मुसलमान। जब तक भोपाल में रहेगी मुझसे मिलने आएगी। इसके बाद फरहान मुझे किसी को भी न बताने की धमकी देकर चला गया। फरहान ने कॉल कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी
फरहान मुझे उसी हालत में छोड़कर कमरे से बाहर चला गया। इसके थोड़ी देर बाद अली कमरे में दाखिल हुआ। मैंने उसे फरहान के बारे में बताया तो उसने भी मुझसे मारपीट की और रेप किया। अली ने भी मुझे धमकी दी कि इस बारे में किसी को नहीं बताना। उसने मुझे घर पर छोड़ दिया। जब मैं घर पर थी तब फरहान ने कॉल किया और धमकी दी। फरहान ने मुझसे कहा कि यदि मैंने शारीरिक संबंध के बारे में किसी को बताया तो वह मेरा वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद मैंने फरहान और अली दोनों को ब्लॉक कर दिया। मुझे पता चला कि फरहान और अली ने और भी लड़कियों से रेप किया है, तो मैं अपनी बहन के साथ शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंची। डांस एकेडमी की आड़ में लड़कियों को फंसाता था
जहांगीराबाद पुलिस ने 14 जुलाई को कोर्ट में चालान पेश किया। पुलिस ने अपने चालान में केवल साहिल को मुख्य आरोपी बनाया। पुलिस के अनुसार साहिल डांस एकेडमी चलाता था और वह फरहान और पीड़िताओं के लिए ड्रग्स भी लाया करता था। इस मामले में पीड़िता एक मेकअप आर्टिस्ट है। वह अशोका गार्डन इलाके में डांस क्लास जाती थी। वहीं, पास में ही साहिल भी अपनी डांस क्लास चलाता था। साहिल ने निक्की नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी और उससे जुड़ गया था। दोनों में बात होने लगी, तो पीड़िता ने साहिल डांस क्लास जॉइन कर ली। साहिल ने खुद को हिंदू बताया था। निक्की नाम होने के चलते छात्रा को भी नहीं पता चला कि वह असल में मुस्लिम है। डांस क्लास के दौरान साहिल उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। इसके बाद पीड़िता को साहिल के मुस्लिम होने का पता चला। साहिल ने कहा कि वो उससे शादी कर ले और इस्लाम धर्म अपना ले। पीड़िता ने ये बात परिजन को बताई। परिजन ने साहिल की मां को पूरी घटना की जानकारी दी और कहा कि बेटा उनकी बेटी से अश्लील हरकत करता है। अब पांच पॉइंट्स में जानिए पुलिस ने कैसे जुटाए सबूत? ये खबर भी पढ़ें…
कॉलेज छात्राओं से दोस्त के घर में रेप किया था कॉलेज छात्राओं से दुष्कर्म कर वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने वाले मामले में जहांगीराबाद थाना पुलिस ने जिला न्यायालय में चालान पेश किया है। पुलिस ने फरहान खान, साहिल खान, सैयद अली अहमद, साद उर्फ शम्सउद्दीन, मोहम्मद नबील और अबरार को आरोपी बनाया है। सभी आरोपी जेल में बंद हैं। पढ़ें पूरी खबर…
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
