तरनतारन सीआईए ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विक्रमजीत सिंह और दलेर सिंह के रूप में हुई है। दोनों गांव सिंहपुरा के रहने वाले हैं। आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगवाते थे। वे इन हथियारों की सप्लाई गैंगस्टर और शरारती तत्वों को करते थे। पुलिस ने आरोपियों से दो विदेशी पिस्टल बरामद की हैं। एसएसपी दीपक पारीक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाबालिग को सुधार गृह भेजा गया है। अन्य दो आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान हथियार तस्करी के नेटवर्क से जुड़े और आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है। साथ ही अधिक हथियार बरामद होने की भी संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *