पंजाब में गोल्डन टेंपल को शुक्रवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस मामले में अमृतसर पुलिस ने हरियाणा से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को हिरासत में लिया है। उसकी पहचान फरीदाबाद के शुभम दूबे के तौर पर हुई है, जिससे अमृतसर लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इसकी पुष्टि की है। शाम को दोबारा एक बार फिर धमकी आई। SGPC के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनन ने कहा कि धमकी भरा ईमेल शुभम दूबे को हिरासत में लिए जाने के बाद आया है। पुलिस कमिश्नर को इस मामले पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। वहीं, पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ईमेल सिर्फ गोल्डन टेंपल को ही नहीं, दिल्ली के स्कूलों, अदालतों, सीएम, सांसदों और तमिलनाडु की कई संस्थाओं को भी भेजे गए। आशंका है कि गोल्डन टेंपल का नाम प्रयोग कर तमिलनाडु के मसलों को उजागर करने को कोशिश की जा रही है, क्योंकि जो धमकी भरे ई-मेल भेजे गए हैं, उनमें दो लाइनें तो गोल्डन टेंपल के बारे में होती हैं। लेकिन उसके नीचे जो बात शुरू की जाती है, उसमें तमिलनाडु, डीएमके से जुड़ी घटनाओं का जिक्र किया गया है। जिनके नाम इस ईमेल में लिखे गए हैं, वे भी सभी साउथ राज्यों के ही हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कई ई-मेल बीते समय में तमिलनाडु में भी सर्कुलेट हुए हैं। इस वजह से तमिलनाडु के कई अधिकारी भी पंजाब पुलिस के संपर्क में हैं। बता दें कि 14 जुलाई से अब तक SGPC को 6 धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। इन मेल्स में गोल्डन टेंपल को आरडीएक्स से उड़ाने की बात कही गई थी। इसके बाद अमृतसर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस कमिश्नर ने मामले में क्या-क्या बताया… दो कंपनियों में जॉब की, अब बेरोजगार चल रहा
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शुभम दूबे 24 साल का है और सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह दो कंपनियों में जॉब कर चुका है, लेकिन अब बेरोजगार है। कुछ टेक्निकल एवीडेंस मिले हैं, जिसके चलते शक शुभम पर गया है। फिलहाल, शुभम से कड़ी पूछताछ की जा रही है। ई-मेल भेजने के लिए डार्कवेब का प्रयोग किया
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ई-मेल भेजने के लिए आरोपी डार्कवेब का प्रयोग कर रहे हैं। यही कारण है कि आईपी एड्रेस अन्य-अन्य देशों के आ रहे हैं। इतना ही नहीं, पहले कुछ ई-मेल आउट-लुक से भेजे गए थे, लेकिन 16 जुलाई को भेजे ई-मेल हॉटमेल से भेजे गए। दिल्ली, तमिलनाडु सहित कई राज्यों को भेजे ई-मेल
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि उन्हें आशंका है कि गोल्डन टेंपल को धमकी वाला ईमेल भेज कुछ युवक, संगठन या लोग ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। दरअसल, इस तरह के ई-मेल दिल्ली के स्कूलों, अदालतों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विभिन्न संस्थानों को भी आए हैं। जांच एजेंसियां सभी मामलों की कड़ी जोड़ने में जुटी
पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि पुलिस को शुभम से पूछताछ के दौरान कुछ अहम सुराग मिल सकते हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह कोई अकेली साइबर धमकी थी या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क या कट्टरपंथी साजिश है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ली उच्च स्तरीय बैठक
धमकी भरे ई-मेल को गंभीरता से लेते हुए पंजाब के CM भगवंत मान ने डीजीपी गौरव यादव सहित शीर्ष पुलिस और खुफिया अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- हम पंजाब की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे। गोल्डन टेंपल जैसे पवित्र स्थल की रक्षा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और कोई भी राष्ट्र-विरोधी तत्व बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों को अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। SGPC ने जताई थी चिंता
SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने इस पूरे घटनाक्रम पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि ये स्पष्ट नहीं, धमकी किसी शरारत का हिस्सा है या किसी बड़ी साजिश का इशारा। उन्होंने सरकार से इस मामले की गहराई से जांच करने की मांग की थी।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
