एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के पावना डैम स्थित फार्महाउस में 18 जुलाई को अज्ञात लोगों ने चोरी की है। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, फार्महाउस के अंदर तोड़फोड़ की और कई कीमती चीजें लेकर फरार हो गए। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, लोनावाला ग्रामीण पुलिस का कहना है कि यह घटना एक सोची-समझी साजिश लगती है। उस समय एक्ट्रेस फार्महाउस में मौजूद नहीं थीं। संगीता बिजलानी ने इस मामले में पुणे ग्रामीण पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है। मामले को लेकर एसपी संदीप गिल ने जानकारी दी कि संगीता बिजलानी मुंबई में रहती हैं और पिछले चार महीनों से अपने पिता की बीमारी के कारण फार्महाउस नहीं जा सकीं थीं। संगीता की शिकायत के मुताबिक, 18 जुलाई की सुबह करीब 11:30 बजे जब वो दो घरेलू सहायकों के साथ फार्महाउस पहुंचीं, तब वहां उन्होंने देखा कि फार्महाउस का मुख्य दरवाजा जबरदस्ती तोड़ा गया था। अंदर जाकर पता चला कि पूरे घर में तोड़फोड़ और चोरी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, फार्महाउस की खिड़कियों की ग्रिल टूटी मिली, एक टीवी चोरी हुआ और दूसरा बुरी तरह टूटा हुआ मिला। ऊपरी मंजिल पर धुएं से काफी नुकसान हुआ है। सभी बेड और घरेलू सामान तोड़े गए थे। फ्रिज भी टूटा हुआ मिला और कई कीमती चीजें गायब थीं। फार्महाउस के एनट्रेंस से पहले परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए, जिससे साफ है कि ये प्लानिंग के साथ किया गया हमला था। संगीता ने अपनी शिकायत में पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर आकर जांच करें। लोणावला ग्रामीण थाना प्रभारी दिनेश तायड़े ने बताया कि पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई है। पंचनामा के बाद FIR दर्ज की जाएगी। संगीता के करीबी सहयोगी मोहम्मद मुजीब खान, जो इस केस के मुख्य शिकायतकर्ता भी हैं, ने कहा- पुणे ग्रामीण एसपी संदीप गिल और उनकी टीम ने हमें हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है। बता दें कि संगीता बिजलानी मिस इंडिया 1980 रह चुकी हैं। वो सलमान खान के करीब 10 साल तक रिश्ते में रही थीं। हालांकि, दोनों की शादी नहीं हुई। जिसके बाद संगीता ने 1996 में क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की। वहीं, 2010 में उनका तलाक हुआ।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
